आज के समय में फ्लर्टिंग कोई नया शब्द नहीं है। आमतौर पर ज्यादातर लड़के लड़कियां एक दूसरे को आजमाने के लिए फ्लर्ट करते हैं। किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फ्लर्ट करना अच्छा तरीका माना जाता है।
वास्तव में फ्लर्ट महज मजाक का एक रुप होता है जिसे बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं . अगर आप किसी के साथ फ्लर्ट करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
जब आप किसी से फ्लर्ट करते हैं तो उसके लिए आई कॉनटेक्ट बनाना बेहद जरुरी होता है। वास्तव में कई बार फ्लर्ट करने वाले को यह जानने की जरुरत होती है कि वह आपमें दिलचस्पी रखती है या नहीं।
जिस भी लड़की के साथ आप फ्लर्ट करना चाहते हैं, उस लड़की को हमेशा उसे नोटिस करने की कोशिश करें। हमेशा याद रखें कि लड़की को घूरने और नजर रखने में अंतर होता है। यह फ्लर्टिंग रुल अपनाने से आपको फ्लर्ट करने में मजा आएगा।
चेहरे पर मुस्कुराहट एक गर्मजोशी से भरे इंसान के व्यक्तित्व की पहचान होती है। लड़की के साथ फ्लर्ट करने के लिए आपको हमेशा अपने चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान रखनी पड़ेगी।
अगर आप वास्तव में फ्लर्ट करना सीखना चाहते हैं तो पहले एक अच्छा श्रोता बनें। जब आप अपने बारे में ज्यादा कुछ बोले बिना उसकी बातों को ध्यान से सुनेंगे तो उसे यह लगेगा कि आपको भी उसमें दिलचस्पी है
फ्लर्ट करने के लिए आपको कुछ चीजें वास्तविक रखनी पड़ेगी तभी आपके करीब लड़की आएगी। फ्लर्ट करने का तरीका एकदम सामान्य रखें और आपको जो भी तरीके पता हों उसी से लड़की को पटाने की कोशिश करें।
किसी भी व्यक्ति को अच्छा स्पर्श देना गलत नहीं होता है। लेकिन याद रखें कि अगर लड़की इसके लिए तैयार नहीं है तो उसके साथ जबरदस्ती ना करें।
आप लड़की की जितना ज्यादा तारीफ करेंगे वह आपके उतने ही करीब आएगी और आपमें दिलचस्पी भी लेगी। तारीफ ऐसी करें जो कृत्रिम या नकली ना लगे।
रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करने और ज्यादा जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करना ना भूले. लिंक निचे दिया गया है.