द सिल्वर ओक मौत का घर ऐसे घर की कहानी है जहा जो भी रहने आया जिन्दा नहीं बचा। ये एक अभिशप्त घर था जिससे इसको बनाने वाला भी नहीं बचा। माना जाता है की कुछ जगह अभिशप्त होती है जहा पर रहना हमारे लिए खतरनाक होता है। ये कोई सुनसान जगह भी हो सकती है या फिर किसी घर की जगह या दुकान या फिर कोई और जगह।
फियर फाइल में हम अक्सर ऐसी कहानिया सुनते रहते है जहा पर अभिशप्त चीजो के साथ आत्माओ के जुड़ाव को दिखाया जाता है। ऐसे में अगर हम भी पुरानी चीजो के शौक़ीन है तो उसके इतिहास की जाँच पड़ताल जरूर करे की कही वो किसी घटनाक्रम से तो नहीं जुड़ा है।
लेकिन क्या आप ये भी जानते है की आइने के साथ नकारात्मक ऊर्जा बहुत जल्दी जुड़ जाती है।
आज की कहानी ऐसे एक घर की है जो अभिशाप से ग्रस्त था। जिसने भी उसमे रहने की कोशिश की मारा गया।
यह घटना अगस्त,1976 की है। शिकागो शहर में रॉबर्ट नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था। उस घर का नाम “द सिल्वर ओक” था।
एक रात दोनों ने किसी बूढ़े व्यक्ति को सीढिया चढ़ते हुए देखा। वह काफी कमजोर और थका हुआ लग रहा था। कुछ देर बाद वह सीढियो पर बैठ कर रोने लगा, रॉबर्ट ने उससे परिचय और उसके रोने का कारण पूछा। इसका परिणाम यह हुआ की वे दोनों पति-पत्नी पागलो जैसी हरकते करने लगे।
सुबह होने पर कुछ लोगो ने उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
द सिल्वर ओक मौत का घर
“सिल्वर ओक” नाम का यह घर 1890 में अलेक्जेंडर नामक एक महान वैज्ञानिक ने बनवाया था। उसने घर पर एक बहुत बड़ी राशि खर्च की। उस समय की सबसे महँगी और भव्य चीजो का इस्तेमाल कर इसे कलात्मक रूप दिया, यही वजह थी की जो भी इस घर को खरीदता वो इसके बारे में ज्यादा पूछताछ नहीं करता था।
जबकि हकीकत ये थी की जो भी उस घर में रहता था जीवित नहीं रह पाता था।
खुद उस मकान के मालिक अलेक्जेंडर भी ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाए। केवल दो साल बाद उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया और वो हमेशा कुछ न कुछ बड़बड़ाते थे। एक दिन उनकी मौत हो गयी और वो बिस्तर पर पड़े मिले।
उनकी मौत की घटना जब पुरानी हो गई तब उनके भाई ने इसे बेचना चाहा। एक अमीर महिला ने इसे एक बड़ी धनराशि देकर खरीद लिया, उसके चाचा एक व्यापारी थे। अपार धन सम्पति थी। मार्था अपने पति हैरी के थी सिल्वर ओक में रहने लगी। उसका पति भी बहुत बड़ा सोने का व्यापारी था।
एक दिन जब वह कुछ दिन काम के लिए बाहर चला गया लेकिन जब वह लौट कर आया तो पागलो जैसी हरकते करने लग गया।
उसने अचानक अपने थैले से रिवॉल्वर निकाली और अपनी बीवी के साथ साथ खुद को भी गोली मार ली। लोगो ने तो पति पत्नी की लड़ाई समझ कर घटना को भी भुला दिया।
मौत की वजह खाना या कुछ और
मकान का अगला खरीददार विलियम्स नाम का शख्स था, यहाँ एक बहुत बड़ी कंपनी का मालिक था। इस घर में रहने के बाद उसने अपने घर में बहुत बड़े भोज का आयोजन करवाया। उसने अपने सभी रिश्तेदारो को आमंत्रित किया।
लेकिन सुबह पता चला की उन मे से कोई भी जीवित ही नहीं बचा है। सिर्फ यही कहा की खाना शायद जहरीला था।
घटनो के सिलसिले में अगला खरीददार ओक्स नामक व्यक्ति था। ओक्स एक पुरातत्व विभाग का अधिकारी था। एक रात उसने पुरे घर में भयानक चेहरे देखे जो शायद उससे कुछ कहना चाह रहे थे। अगले दिन उन्होंने अपने विभाग के आदमियो से खोजबीन करवाई।
लेकिन सभी इन रहस्यो को सुलझाने में असफल रहे। ओक्स ने अगले दिन ही घर को छोड़ देने का निश्चय किया। उसने अपनी डायरी में लिखा की “ये घर इंसानो के रहने के लायक नहीं है, यहाँ प्रेतात्माओ का निवास है” उसी रात वो भी अपने कमरे में मरे हुए मिले।
और हो गई रहस्यमयी मौत
बाद में इस घर को जॉर्ज ने खरीद लिया कुछ महिनो बाद उसके पुरे परिवार को किसी ने लोहे की छड़ो से पिट पिट कर मार डाला। लगभग दो साल बाद दो धनी मित्रो ने इस मकान को ख़रीदा।
जिस दिन से ये लोग यहाँ रहने के लिए आये उस रात से ही उन्हें हंसने और रोने की आवाज सुनाई देने लग गई। दोनों बुरी तरह डर गए। अगले दिन जब उनके रिश्तेदार उनसे मिलने आये तो उन्होंने उन्हें सारी बातें बताई तो उन्हें आश्चर्य हुआ।
कुछ देर बाद जब वह जाने लगा तो उसे लगा कोई उसका गला दबा रहा है। कुछ देर बाद उसका दिमाग सबकुछ भूलने लग गया और उस पागलो के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जैक और जैक्सन भी उसी रात घर के आंगन में मरे हुए मिले।
इस घटनाओ के सिलसिले के चलते किसी की भी उस घर को खरीदने की हिम्मत नहीं हुई। काफी लंबे समय बाद उसमे किरायेदार रहने के लिए आये। एक सप्ताह बाद ही उनका बहुत बुरा हश्र हुआ और शासन की तरफ से उस घर को अभिशप्त घोषित कर दिया गया।
इसे गिराने के बाद भी आज तक उस जगह से चींखने चिल्लाने की आवाज आती है। मौत के इस घर में रहस्यमयी मौते आज भी रहस्य बनी हुई है।
द सिल्वर ओक मौत का घर-अंतिम शब्द
दोस्तों आज की कहानी शिकागो के ऐसे शहर थी जहा पर द सिल्वर ओक मौत का घर का खौफ आज भी छाया हुआ है। हम ज्यादातर जब भी कही रहने जाते है तो घर की रहन सहन और भव्यता देख कर शायद उसके इतिहास की जानकारी लेना भूल जाते है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए की ऐसा करना हमारे लिए खतरनाक भी हो सकता है।
हॉलीवुड में बनी मूवी The conjuring 3 and series इसी पर आधारित थी। आप यहाँ इस कहानी की सच्चाई जान सकते है।
दोस्तों आज की कहानी द सिल्वर ओक मौत का घर आपको कैसी लगी हमें जरूर बताये।
द सिल्वर ओक मौत का घर पर अपने कमेंट करना ना भूले साथ ही हमें सब्सक्राइब कर ले और अगर आप बॉलीवुड की हॉरर मूवी देखना चाहते है जो इस कहानी से कुछ हद तक मिलती जुलती है तो निचे विडियो देख सकते है।