Homeत्राटक साधना से जुड़े गुप्त रहस्य किस तरह आपकी जिंदगी बदलते है त्राटक मैडिटेशन और उनका हम पर प्रभावthe secret of tratak and basic guide
the secret of tratak and basic guide
त्राटक से जुड़े ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब आपको साधना के अभ्यास से पहले ही मालूम होना चाहिए. सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में त्राटक क्रिया के नुकसान, त्राटक के फायदे और नुकसान, त्राटक कितनी देर तक करना चाहिए, त्राटक के चमत्कार है.त्राटक को अगर स्टेप में किया जाए तो हर चरण में हम अलग अलग क्रिया और फायदों के जरिये खुद को विकसित कर सकते है.इस आर्टिकल में हम त्राटक कितने प्रकार के होते हैं, त्राटक योग की प्रक्रिया, त्राटक योग से जुड़ी विशेष बातें और त्राटक योग के लाभ के बारे में बात करेंगे. Tratak gazing meditation एक तरह की ध्यान साधना ही है ये हमारे अन्दर ऐसे बदलाव लाती है जिनकी आप कल्पना नहीं कर सकते है.त्राटक क्रिया सबसे ज्यादा हमारे Subconscious mind activation को प्रभावित करती है. Third eye awakening, Psychic ability development ये सभी अवचेतन मन का हिस्सा है जो त्राटक क्रिया से सहज सिद्ध होने लगते है. त्राटक वास्तव में हठ योग का हिस्सा और एक यौगिक क्रिया है.यौगिक क्रिया में 2 तरह के त्राटक साधना का जिक्र मिलता है पहला बाहरी केन्द्रित अवलोकन और दूसरा आन्तरिक केन्द्रित अवलोकन. त्राटक के जितने भी प्रकार है उनमे गुरु मूर्ति त्राटक को छोड़कर सभी त्राटक बाहरी केन्द्रित अवलोकन है.एकाग्रता बढ़ाने के लिए हम इसमें बाहरी स्त्रोत पर निर्भर होते है. आइये जानते है त्राटक साधना और सिद्धि के बारे में विस्तार से.
- Advertisment -
