back to top
Thursday, March 5, 2026
Homesubconscious mind7 Way How To Write Powerful Affirmations For The Law Of Attraction...

7 Way How To Write Powerful Affirmations For The Law Of Attraction in Hindi

Affirmations और Powerful Affirmations for the Law of Attraction को समझने से पहले Law of Attraction की बुनियाद समझना ज़रूरी है.

Law of Attraction का सीधा सा मतलब है कि आप जैसा सोचते हैं, जैसा महसूस करते हैं और जिस पर बार-बार ध्यान देते हैं, वैसी ही परिस्थितियाँ अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आपके विचार सकारात्मक, स्पष्ट और विश्वास से भरे हों, तो आप अपने जीवन में बेहतर मौके, रिश्ते और सफलता खींच सकते हैं.

यहीं पर Affirmations काम आती हैं. Affirmations यानी सकारात्मक वाक्य, जिन्हें आप रोज़ दोहराते हैं ताकि आपका अवचेतन मन उन्हें सच मानने लगे.

जब अवचेतन मन किसी बात को स्वीकार कर लेता है, तो वह उसी दिशा में काम करना शुरू कर देता है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
Affirmations for the Law of Attraction
Affirmations for the Law of Attraction

Powerful Affirmations for the Law of Attraction लिखते समय कुछ सरल नियम ध्यान में रखने चाहिए.

पहला, अपनी affirmation को हमेशा वर्तमान काल में लिखें, जैसे “मैं आत्मविश्वासी हूँ” या “मेरे जीवन में समृद्धि आ रही है.”

दूसरा, वाक्य सकारात्मक होना चाहिए; “मुझे डर नहीं लगता” की जगह “मैं साहसी हूँ” लिखें.

तीसरा, उसमें भावना जोड़ें, क्योंकि Law of Attraction में भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है. जब आप affirmation बोलें, तो उसे महसूस भी करें.

चौथा, उसे छोटा, स्पष्ट और व्यक्तिगत रखें. “मैं हर दिन बेहतर अवसर आकर्षित कर रहा/रही हूँ” जैसे वाक्य सीधे और प्रभावी होते हैं.

नियमित अभ्यास से Affirmations आपकी सोच बदल देती हैं, और सोच बदलने से आपकी ऊर्जा बदलती है. यही बदली हुई ऊर्जा आपके जीवन में नए परिणाम लाती है. इसलिए धैर्य रखें, विश्वास रखें और रोज़ अपनी Powerful Affirmations को पूरे भरोसे के साथ दोहराएँ.

Affirmations for the Law of Attraction

क्या आपको ये देखकर कभी हैरानी हुई है की कैसे कुछ लोग अपनी लाइफ में नए नए मौके और रास्ते बना लेते है और सफलता हासिल करते है. उनकी इस कामयाबी के पीछे का राज क्या है ?

आकर्षण का सिद्धांत यानि जैसा हम सोचते है वैसे ही अवसर को हम अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर देते है. सुनने में ये काफी कॉमन लगता होगा लेकिन ऐसा क्या है जो इसे अलग और पावरफुल बनाता है ?

Affirmation यानि एक ऐसा विचार जो आपके विचारो को दिशा प्रदान करता है और आप सही दिशा में सोच पाते है. आकर्षण का सिद्धांत (Affirmations for the Law of Attraction) हमारे विचारो पर काम करता है यानि हम क्या सोचते है. चेतन या अवचेतन तौर पर हम जो सोचते है हम खुद को वैसा ही बना लेते है.

हमें अपनी लाइफ में क्या चाहिए उसे लेकर हम ज्यादा क्लियर बनते है. जब हम विचारो को सही तरह से लिखकर फॉलो करते है तो हमारे लिए Law of attraction सही तरीके से काम कर पाता है.

शब्दों में ताकत होती है इसलिए उनका चयन सोच समझकर करना चाहिए. जब हम अपने उदेश्य को लिखते है तब ये हमें ज्यादा क्लियर बनाता है और इस दौरान हमारे रास्ते में किसी तरह की मुश्किल आती है तो हम उसके लिए भी तैयार रहते है.

यही वजह है की आकर्षण का सिद्धांत यानि The law of attraction में Affirmation को powerful tools में से एक माना जाता है. आइये जानते है आकर्षण के सिद्धांत में Affirmation को और भी ज्यादा प्रभावी बनाने का सबसे आसान और स्टेप में किये जाने वाला तरीका.

How to Write Powerful Affirmations for the Law of Attraction in 7 Steps

बात करे बेसिक की तो Affirmations for the Law of Attraction को लिखना काफी आसान है. ये शब्दों का कुछ मेल होता है जो हमें बताता है की हमें क्या चाहिए या किसे लेकर काम करना है.

शब्दों का चयन करना इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्यों की सिर्फ लिखना काफी नहीं है. जब तक आप उन शब्दों से अपना जुड़ाव महसूस न कर पाए इनका कोई महत्त्व नहीं है.

आपकी जो भी इच्छा है उसे पूरा करने के लिए आपको क्या करना है, कैसे करना है, क्या करना सही रहेगा इन सबका सही चुनाव हमें आगे बढ़ने में हेल्प करता है.

आइये जानते है कुछ आसान स्टेप में किये जाने वाले Affirmations for the Law of Attraction के अभ्यास के बारे में जो आपको Affirmations को समझने और सही शब्दों के चयन में हेल्प करेगा.

affirmation as a powerful tool of the law of attraction
affirmation as a powerful tool of the law of attraction

Fill Them with Emotion

Affirmations को लिखा और बोला जा सकता है. आप जिस तरीके में खुद को सहज महसूस करते है आप उसे फॉलो कर सकते है. सबसे पहले तो आपको इस बात को समझना होगा की आप क्या बोल रहे है और इस दौरान आपके इमोशन क्या है.

आप क्या बोल रहे है ये और कुछ नहीं आप जो चाहते है उसका ही रिजल्ट है. आपके इमोशन आपकी भावनाओ को दर्शाते है जो आप अपने गोल को लेकर रखते है.

आपकी इच्छा आपकी भावना और उसे लेकर आपके इमोशन इन सबका काफी बड़ा महत्त्व है जब आप आकर्षण के सिद्धांत को लेकर काम करते है.

आपके शब्द इस ब्रह्माण्ड में आपकी इच्छा को जाहिर करने का एक जरिया है इसलिए इनका चयन सोच समझ कर करना चाहिए. वही आपकी फीलिंग एक चुम्बक की तरह काम करती है जो बार बार आपको अपने उदेश्य से जोड़े रखती है.

Write Affirmations in the Present Tense

आकर्षण के सिद्धांत और Affirmations for the Law of Attraction पर काम करते समय सबसे बड़ी गलती जो की जाती है वो ये है की हम शब्दों का चयन गलत कर लेते है. हमारी इच्छा क्या है इसे लेकर हम क्लियर नहीं होते है और ऐसे में हम अपने अवचेतन मन को कंफ्यूज करते है.

हमारी इच्छा और उसे लेकर किया गया शब्दों का चुनाव हमेशा वर्तमान में किया जाना चाहिए. जब भी बात की जाती है affirmations की तो आपकी इच्छा को ऐसे जाहिर करे जैसे आपने उसे हासिल कर लिया है.

आपको ऐसे शब्दों का चयन करना है जैसे “I am…” “I have…” “I am becoming…”. इस तरह के वर्ड किसी घटना को होता हुआ दर्शाते है.

इसकी जगह आप कुछ और चुनाव भी कर सकते है जैसे की “I am fit,” or, “I love my wife above everything else.” शब्दों का चयन करना जरुरी है.

भविष्य से जुड़े शब्दों का चुनाव करना दर्शाता है की आप किसी ऐसी इच्छा को लेकर काम कर रहे है जो वर्तमान में आपके पास नहीं है. वही दूसरी तरफ I HAVE or I AM जैसे शब्दों में ज्यादा ताकत झलकती है.

Speak the Positive Statement

“I’m not shy when speaking in public.” / पब्लिक प्लेस में बोलते समय मुझे घबराहट महसूस नहीं होती है.

इस वाक्य में गलत क्या है ? नहीं / No.

Affirmations for the Law of Attraction पर एक रिसर्च में सामने आया है की हमारा अवचेतन मन ना और नहीं जैसे शब्द को नहीं जानता है. ऐसे में आपका अवचेतन मन इस स्टेटमेंट को अलग तरीके से समझता है. जिसके अनुसार

“I’m shy when speaking in public.” / पब्लिक प्लेस में बोलते समय मुझे घबराहट महसूस होती है.

यही वजह है की हमें शब्दों का चयन सोच समझकर करना चाहिए. आपको अपने आपको हमेशा अपने टारगेट को हासिल करने वाला सोच रखना है.

ऐसे में अगर आप स्टेटमेंट बनाते है तो ये कुछ इस तरह बनता है.

में हमेशा शांत होता हूँ जब भी पब्लिक प्लेस में बोलना होता है. / “I AM always CALM when speaking in public.”

यहाँ पर आपका आउटलुक सकारात्मक है जो आपके पॉवर को दर्शाता है और आप मनचाही सफलता हासिल कर पाते है.

Read : डिजिटल ब्रेन के जरिये इनफार्मेशन को बेहतर व्यवस्थित करने और रिकॉल करने का सबसे आसान तरीका

Repeat Affirmations Till They Feel True

हमेशा एक बात का ध्यान रखे की Affirmations for the Law of Attraction आपके belief को change करते है और ये आपको नकारात्मक से सकारात्मक की ओर ले जाने का सबसे आसान मगर पावरफुल तरीका है.

अगर आपके स्कूल में आपको तंग किया जा रहा है और आपको ये अहसास करवाया जा रहा है की आप कमजोर है तो धीरे धीरे आपका अवचेतन मन इस बात को मानना शुरू भी कर देगा की आप कमजोर है.

Repeat Affirmations Till They Feel True
Repeat Affirmations Till They Feel True

इस belief को दूर करने के लिए आपको खुद को ये Affirmation देने की जरुरत है की आप सक्षम और ताकतवर है.

धीरे धीरे आप खुद में सकारात्मक बदलाव को महसूस करना शुरू कर देते है और वैसे बन जाते है जैसे आप वास्तव में है. ऐसा करना आपके अन्दर के आत्मविश्वास को जगाता है और आप खुद को बेहतर साबित भी कर पाते है.

Keep Affirmations Simple

क्या आप जानते है An effective Affirmations for the Law of Attraction वास्तव में क्या होता है ? किसी भी हालात में किसी भी परिस्थिति में आप चाहे जैसे भी हो आपको ये ज्ञात रहे की आप क्या है.

ऐसे में आपका स्टेटमेंट जितना छोटा और क्लियर होगा उतना ही बेहतर होगा.

हमेशा ऐसे Affirmation को avoid करे जो आप याद नहीं रख सकते है या फिर बोलने में ही काफी बड़े फील हो. ऐसी स्थिति में आपका स्टेटमेंट जितना छोटा होगा उतना ही बेहतर होगा और असरकारक होगा.

“I am grateful for the love in my life.”

यहाँ इस वाक्य को देखे ये आसान है और याद रखने के लिए भी काफी सिंपल है. आप इसे याद रख सकते है.

Affirmations Must Be About You

Affirmation का कनेक्शन आपसे है ना की किसी और से तो ये वाक्य आपके अन्दर बदलाव लाने वाले होने चाहिए ना की किसी और में. ऐसे में Affirmations for the Law of Attraction की प्रैक्टिस के दौरान आपको इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

“My wife is understanding.” क्या आप भी इस तरह के वाक्य का चयन कर रहे है ?

यहाँ पर आप खुद पर फोकस होने की बजाय किसी और पर फोकस हो रहे है. ऐसी स्थिति से बचे यहाँ पर आपका स्टेटमेंट ये हो सकता है

“I know what it takes to help my wife understand me better.”

आप किसी और बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते है. आपको अपने शब्दों में वो बदलाव करना है जो आप खुद में देखना चाहते है. अब तक आप जान चुके है की आपको किस तरह के Affirmations for the Law of Attraction का चयन करना है और उसका प्रयोग करना है.

Recite Your Affirmations Daily

अगर आप हर रोज affirmation को दोहराना शुरू कर देते है तो समय के साथ वे सच में फील होना शुरू हो जाते है.

यहाँ पर Affirmations for the Law of Attraction के दौरान उनका फील होना एक बड़े बदलाव को दर्शाता है. एक बार आपने अपने शब्दों का चयन कर लिया और उन्हें किसी कागज पर लिख लिया उसके बाद उन्हें हर रोज दोहराने की जरुरत होगी.

हर रोज 3 बार इसका अभ्यास करना आपको इससे जोड़ता है. जहा तक हो सके इसका अभ्यास आपको बोल कर करना चाहिए.

सबसे पहले सुबह, उसके बाद दिन में किसी एक टाइम पर और अंत में सोने से पहले आपको इसका अभ्यास करना है. आप उन जगहों का चुनाव कर सकते है जहाँ आपको कोई डिस्टर्ब न करे. ऐसे में आपके लिए अभ्यास करना आसान होगा और आप बिना किसी बाधा के अभ्यास को कर सकते है.

बार बार दोहराना आपके अवचेतन मन को इसके लिए रेडी करता है. शुरुआत में असर दिखने में थोड़ा टाइम लग सकता है क्यों की ये आपके मन से नकारात्मक सोच को दूर करता है.

Read : यूनिवर्स से जो चाहोगे मिलेगा सिर्फ आकर्षण के सिद्धांत के साथ साथ इस नियम को फॉलो करना होगा

How to Write Powerful Affirmations for the Law of Attraction Conclusion

आप खुद को एक ऐसी स्थिति में देखते है जहाँ से आप खुद को और भी बेहतर बना सकते है. अब वक़्त आ चूका है की आप उन शब्दों का चयन करे जो आपकी लाइफ को बदल सकते है.

अगर आप अब तक आकर्षण के सिद्धांत में गलत Affirmation का प्रयोग करते आ रहे है तो अब वक़्त आ गया है की उनमे बदलाव किया जाए. ऊपर शेयर किये गए गाइड से आप समझ चुके होंगे की किस तरह हम खुद को शब्दों के सही चयन के जरिये बदल सकते है.

अगर आप चाहते है की आप भी खुद को हाई लेवल पर ले जाए तो आपको खुद में सही बदलाव लाने की जरुरत है. यहाँ शेयर की गई 7 step guide on Affirmations for the Law of Attraction आपको न सिर्फ सही शब्दों का चयन करने में हेल्प करेगी बल्कि आप अपने अवचेतन मन से सही जुड़ाव भी बना पाएंगे.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular