back to top
Saturday, April 4, 2026
HomeRitualsकिसी से भी अपनी बात मनवा सकते है शक्ति क्षीण साधना के...

किसी से भी अपनी बात मनवा सकते है शक्ति क्षीण साधना के जरिये जानिए इसकी सबसे आसान विधि और साधना रहस्य के बारे में

शक्ति क्षीण साधना के बारे में सुना है ? रामायण काल के बाली के पास एक ऐसी शक्ति थी की उसके सामने जो भी जाता उसका आधा बल बाली में आ जाता था. कुछ याद आया ?

शक्ति क्षीण साधना एक ऐसी साधना है जिसके जरिये आप सामने वाले को आसानी से परास्त कर सकते है, अपनी बात मनवा सकते है या फिर उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकते है.

ये एक ऐसी गोपनीय साधना है जिसका अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रयोग किया जा सकता है. जब आप किसी के सामने जायेंगे तब वो खुद को कमजोर महसूस करना शुरू कर देते है. शारीरिक तौर पर नहीं बल्कि मानसिक तौर पर.

आपने देखा होगा की जब हम किसी के साथ दूर होते हुए बहस करते है तब उन्हें बहुत कुछ कह देते है लेकिन, जैसे ही उनके सामने जाते है और उनकी तरफ देखते है उनकी बातो को मानने के लिए मजबूर हो जाते है.

ये और कुछ नहीं बल्कि गोपनीय साधनाओ का चमत्कार है. कुछ लोगो को इसकी सिद्धि होती है जिसकी वजह से वे जिसके सामने जाते है वो उनकी बात मानने को मजबूर हो जाते है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
शक्ति क्षीण साधना

शक्ति क्षीण साधना के चमत्कार को में खुद महसूस कर चूका हूँ इसलिए आज आपके साथ इसके साधना की विधि को शेयर करने जा रहा हूँ. इस साधना को संपन्न कर आप लोगो के बीच अपनी धाक स्थापित कर सकते है.

इस साधना को आसानी से घर पर रहते हुए किया जा सकता है इसलिए आपको अलग से कुछ भी करने की जरुरत नहीं है. आइये इस साधना के बारे विस्तार से जानते हुए इसे करने का तरीका जानते है.

शक्ति क्षीण साधना क्या है ?

ये एक ऐसी साधना है जिसके प्रभाव से साधक दूसरो के सामने खुद को शक्तिशाली दर्शा सकता है. आज की लाइफ कुछ ऐसी है की आपको अलग अलग तरह के लोगो से मिलना जुलना होता है.

ऐसी स्थिति में आपकी मुलाकात ऐसे लोगो से भी होती है जो सामाजिक तौर पर आपसे ज्यादा शक्तिशाली है. क्या हो अगर आपका उनसे काम पड़े और इसे करने के लिए आपको बड़ी कीमत चुकानी हो ?

ऐसी स्थिति में हम शक्ति क्षीण साधना का अभ्यास कर उन्हें आसानी से मात दे सकते है. ये साधना सामने वाले के मनोबल को कम करती है जिसकी वजह से वो आसानी से आपकी बात मानने को रेडी हो जाता है और आपकी बात टाल नहीं पाता है.

इस साधना के जरिये आप समाज में खुद को ऊपर ला सकते है, किसी से भी अपनी बात मनवा सकते है और अपने आप को नयी ऊंचाईयो पर ले जा सकते है.

शक्ति और बल को क्षीण करने के पीछे का रहस्य

शक्ति 2 तरह से होती है शारीरिक और मानसिक और आपके ज्यादातर फैसले मानसिक शक्ति लेती है. ऐसे में अगर यही कमजोर पड़ जाए तो आप चाहे कितना भी सोच विचार कर ले आप सही फैसला नहीं ले पाएंगे.

शक्ति क्षीण साधना का अभ्यास करने वाले साधक के पास वो शक्ति होती है जिसके जरिये वो सामने वाले के मनोबल को कमजोर कर देते है.

यही वजह है की बेशक सामने वाला आपसे लड़ाई करने की ठान कर के आया हो लेकिन, सामने आते ही उसका मनोबल कमजोर हो जाता है और वो आपकी बातो को स्वीकार करना शुरू कर देता है.

मनोबल कमजोर होना, खुद को सामने वाले से कमजोर महसूस करना या फिर उनकी बात को मानने के लिए बाध्य हो जाना ये सब आपने कभी न कभी अनुभव किया होगा. कुछ लोगो का औरा इतना शक्तिशाली होता है की वो अपने आसपास के लोगो को प्रभावित करता है.

ये उन्हें शांत बनाता है और इसकी वजह से वे खुद को उनके सानिध्य में शांत महसूस करते है. ऐसे में शक्ति क्षीण साधना का अभ्यास करने वाले साधक के औरा में भी ऐसा ही प्रभाव पैदा होता है.

Read : भूत प्रेत और उपरी बाधा के निवारण के लिए घर पर ही कर सकते है इन 3 शक्तिशाली भूत बाधा निवारण मंत्र साधना सिद्धि उपाय को

शक्ति क्षीण साधना का अभ्यास

shakti ksheen sadhna ka abhyas

ये साधना संकल्प लेकर 41 दिन में संपन्न की जा सकती  है. हर रोज एक माला का जप करना है और इस दौरान आपका मन शांत हो इस बात का ध्यान रखना है.

ये एक शाबर मंत्र है और इसका अभ्यास आप बिना किसी खास विधि विधान के भी कर सकते है.

साधना से पहले ध्यान लगाने की जरुरत है क्यों की मंत्र की शक्ति उसकी एकाग्रता में होती है और इसकी सफलता के लिए आपको चेतना के दूसरे स्तर यानि Trance state of mind के दौरान अभ्यास करना है.

ज्यादातर साधना असफल इसलिए होती है क्यों की हम शारीरिक तौर पर साधना में होते है लेकिन हमारा मन दूसरी बातो में उलझा होता है.

इसकी वजह से हमें ना तो मंत्र की शक्ति का अहसास होता है ना ही किसी तरह का दिव्य अनुभव. अगर आप साधना में सफलता प्राप्त करना चाहते है तो आपको सबसे पहले ये पक्का करना होगा की आपका मन शांत है और आप शारीरिक और मानसिक तौर पर साधना में बैठने के लिए तैयार है.

शक्ति क्षीण साधना मंत्र हिंदी : ॐ मठ मसान जोगी सेवे, देखतां की दृष्टि कीले, बोलतां का होठ किले प्रसारतां की बाहु कीले, राजा प्रजा किले, उदेगा किलाई मेरी भक्ति गुरु की शक्ति फूरो मंत्र ईश्वरो वाचा ।

Shabar mantra to victory over people : om math masaan jogee seve, dekhataan kee drshti keele, bolataan ka hoth kile prasaarataan kee baahu keele, raaja praja kile, udega kilaee meree bhakti guru kee shakti phooro mantr eeshvaro vaacha

हर रोज एक माला का जप कर आप इस मंत्र को सिद्ध कर सकते है. किसी भी माला पर इसका अभ्यास किया जा सकता है बस ध्यान रखे की आपका पूर्ण ध्यान साधना में हो.

Read : दुश्मन से छुटकारा पाने के लिए 3 शक्तिशाली मगर आसान उपाय जिन्हें आप घर पर रहते हुए कर सकते है

मंत्र प्रयोग विधि

साधना पूरी होने के बाद आप जब चाहे इसका प्रयोग कर सकते है. इसके लिए आपको जब भी किसी से बातचीत के दौरान उसे अनुकूल बनाना हो तब 11 बार इस मंत्र का मानसिक जप करे.

मंत्र जप के बाद आप जिसके सामने भी जाते है वो आपकी बात मानने को मजबूर हो जायेगा क्यों की शक्ति क्षीण साधना मंत्र के प्रभाव से वो शक्तिहीन महसूस करना शुरू कर देते है.

कुछ लोग इसका प्रयोग अपनी बात को मनवाने के लिए करते है जैसे किसी स्त्री को शादी या अपने वश में करने के लिए शक्ति क्षीण साधना मंत्र का प्रयोग जो की गलत है. मोहन मंत्र की तरह इसका प्रभाव होने की वजह से सामने वाला खुद को कमजोर महसूस करता है और आपका विरोध नहीं कर पाता है.

साधना संपन्न करने के बाद ध्यान रखे की इसका दरुपयोग न हो. साधना का प्रयोग सिर्फ सही कामो में करे.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular