आजकल की लाइफ इतनी फ़ास्ट हो गई है की लोग हर चीज, हर काम में शॉर्टकट देखने लगे है। मसलन घर के खाने की बजाय बाहर खाना, पौष्टिक खाने की बजाय जंक फ़ूड खाना और भी बहुत कुछ।
आज में आपको बताने जा रहा हूँ नियमित ध्यान के फायदे जिन्हे समझने के बाद आप भी हर रोज कुछ समय निकाल कर मैडिटेशन करेंगे। अगर आप भी सोच रहे है की हर रोज ध्यान करने के क्या क्या फायदे है तो आज की पोस्ट सिर्फ आपके लिए है।
हर कोई अलग अलग फायदे के लिए ध्यान करता है। कुछ लोग शारीरिक और मानसिक विकास के लिए तो कुछ लोग आध्यात्म की गहराई में उतरने के लिए।

लेकिन क्या आप जानते है की ध्यान के फायदे क्या क्या है और एक ध्यान करने वाला इंसान कैसे सामान्य इंसान से अलग जीवन जीता है।
सबसे पहले तो में आपको बता देना चाहूंगा की ध्यान का सबसे पहला काम है विचारो की गति को नियंत्रित करना। ध्यान योग के फायदे की बात करते हुए जानते है कुछ खास फायदे जो आपको ध्यान से मिलते है।
नियमित ध्यान के फायदे :
एक सामान्य इंसान और ध्यान करने वाले इंसान की दैनिक गतिविधि का गौर से विश्लेषण किया जाए तो हम पाएंगे की इन दोनों में बहुत सी बातो में फर्क महसूस किया जा सकता है। इनमे कार्य को समझने और करने का तरीका, बातचीत में आकर्षण और दुसरो को महत्व देना जैसे अंतर आप साफ साफ देख सकते है।
इसके अलावा कूल बने रहना और सहजता से मुश्किल हालातो का सामना करना नियित ध्यान करने वाले इंसान में देखा जा सकता है। आइये बात करते है टॉप 11 ध्यान के फायदे की जो आपको सिर्फ नियमित ध्यान करने से मिलेंगे।
आपका जीवन शांत और स्थिर बनने लगता है:
दिनभर की भागदौड़ आपके चैन को ख़त्म करने लगती है। तकनीक ने हर चीज आसान जरूर की है लेकिन हमारी शांति और सुकून को लगभग ख़त्म सा कर दिया है।
हर रोज कुछ समय मैडिटेशन कर नियमित ध्यान के फायदे से आप वापस वही सुकून और शांति प्राप्त कर सकते है।
ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल होता है :
दिनभर की भागदौड़ और आगे से आगे की प्लानिंग जाहिर सी बात है तनाव और चिड़चिड़ेपन का शिकार हो जाते है।
इससे बचने के लिए जब हम नियमित मैडिटेशन करना शुरू कर देते है तब हमारे विचारो में कमी आने लगती है और हम ज्यादा स्थिर बनने लगते है। तनाव और चिड़चिड़ापन होना कम होते होते न्यूनतम हो जाता है।
आपके आसपास के लोगो को आपका साथ अच्छा लगता है :
जब आप दुसरो से बिलकुल फ्रेश माइंड होकर मिलते है तो लोग भी आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक़्त गुजरना पसंद करते है।
ज्यादातर लोग दुसरो से मिलते ही अपनी समस्या सुनाने लगते है जबकि हर कोई चाहता की वो जब लोगो से मिले तो दूसरे अपनी पर्सनल समस्या गिनाने की बजाय अच्छे और सकारात्मक विचारो से जुड़ी बाते करे जो सबको सकारात्मक बनाए।
नियमित ध्यान के फायदे में ये मुझे सबसे अच्छा लगता है क्यों की इससे आपका तनाव और परेशानिया कम होती है और आप ज्यादा स्थिर महसूस करने लगते है।
ईश्वर और आध्यात्म में आपकी आस्था मजबूत होती है :
जब हम नियमित मैडिटेशन करना शुरू कर देते है तो हमारा पॉइंट ऑफ़ व्यू यानि देखने का नजरिया ही बदल जाता है।
हम हर चीज के सभी पहलुओं पर गौर करना शुरू कर देते है जिसकी वजह से हमारे जीवन के ज्यादातर तनाव और परेशानिया ख़त्म हो जाते है।
ज्यादातर परेशानिया और तनाव इसलिए आते है क्यों की हम किसी भी रिजल्ट को सिर्फ एक नजरिये से ही देखते है जो की ज्यादातर नकारात्मक होता है। यही हमारे परेशानी की वजह भी बनता है।
अंतर की आवाज को सुनने की क्षमता में विकास नियमित ध्यान के फायदे का ही परिणाम है। इसकी वजह से हम आध्यात्म के असली रहस्य को समझते है हमें समझ आ जाता है की ढोंगी और फ्रॉड धर्म गुरुओ द्वारा फैलाए गए विचारो में सिर्फ एक पाखंड है। इससे हमारी आस्था धर्म और ईश्वर में मजबूत होती है।
लम्बे समय की नींद और 20 मिनट का ध्यान
हम दिनभर की थकान उतारने और खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए रोज 6-8 घंटे की नींद लेते है।
लेकिन क्या आप जानते है की 20 मिनट का ध्यान 8 घंटे की नींद के बराबर है। इसलिए अगर हर रोज 20 मिनट भी ध्यान करे तो हम नियमित ध्यान के फायदे उठा सकते है।
इसमें ना सिर्फ आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि पाएंगे की आपके सोचने, समझने और कार्य करने में आश्चर्यजनक बदलाव आये है।
नियमित ध्यान से हम शरीर और मन को आवश्यक आराम दे सकते है ताकि वह सुचारु रूप से कार्य कर सके।
आपकी मुश्किलें अब आसान बनने लगती है :
हर रोज ध्यान में बिताये गए कुछ मिनट आपको पुरे दिन कई लाभकारी रिजल्ट देते है।
इन्ही में से खास है मुश्किलें आसान होना। ध्यान करने से मस्तिष्क स्थिर और शांति से काम करने लगता है।
जिसकी वजह से आप विचारो में उलझते नहीं है और उनका समाधान भी बेहतर तरीके से बगैर विचलित हुए सोच सकते है। देखा जाए तो नियमित ध्यान के फायदे में से एक है आपके सोचने और समझने के तरीके में सुधार।
एकाग्रता बढ़ती और आप ज्यादा रचनात्मक बनते है :
विचारो का बोझ हटने पर आप बेहतर तरीके से सोचने और समझने लगते है। समस्या का समाधान हमें आसानी से समझ आने लगता है।
इसकी वजह है चेतन और अवचेतन मन का बेहतर तरीके से काम करना। जब हम स्थिर और शांत मन से किसी समस्या पर गौर करे तो उसका हल मिलते देर नहीं लगती है। इसलिए आज ही नियमित ध्यान के फायदे उठाना शुरू कर दे।
जीवन में रूचि बढ़ती है :
जीवन कब अच्छा और सुकून भरा लगता है ? जब हम विचारो और तनावों के बोझ से फ्री हो। और ये संभव है ध्यान द्वारा।
नियमित ध्यान हमें कूल बनने में मदद करता है। देखा जाए तो ध्यान द्वारा हमारी कल्पनाशक्ति और देखने के नजरिये में बदलाव आता है जिसकी वजह से हम खुद को तनावमुक्त बनाते है और आसान सी जिंदगी के मजे लेने शुरू करते है।
जीवन में तनाव न्यूनतम हो जाता है :
तनाव की सबसे बड़ी वजह है दिमाग का सही तरह से सोच ना पाना। नियमित ध्यान से हम खुद की आंतरिक शांति की तलाश करते हुए खुद को शांत और स्थिर बनाते है जिसकी वजह से तनाव दूर भागने लगता है।
नियमित कुछ समय ध्यान में बिताने के बाद और सामान्य तरीके से सुबह की शुरुआत करने वाले व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या में बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
इसमें सबसे ज्यादा अंतर समझने और कार्य को सोचने के तरीके में अंतर देखने को मिलेगा। सामान्य इंसान अगर दिन की शुरुआत में एक काम को गलत तरीके से कर देता है तो उसका असर उसके पुरे दिन के काम पर देखने को मिल जाता है।
वही ध्यान द्वारा कूल बन जाने पर अगर हमसे एक काम में गलती हो भी जाती है तो उसका असर दूसरे काम पर देखने को नहीं मिलेगा।
सकारात्मक सोच और ध्यान से कल्पना शक्ति का विकास :
इंसान का सफल होना सिर्फ उसकी सोच पर निर्भर करता है। अगर आप विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक बने रह सकते है तो इसका मतलब ये है की आप कुछ भी कर सकते है।
अगर आप बुरे हालात में नकारात्मक विचारो से घिरने लगते है तो आप असफल हो जाते है। सबकुछ हमारे देखने समझने और नजरिये का फर्क है।
इसलिए नियमित ध्यान के फायदे की बात की जाए तो मैडिटेशन हमारे सकारात्मक सोच, सोचने समझने की क्षमता और देखने के नजरिये में बदलाव करता है। और ये तीन तत्व किसी भी इंसान को सफल बनाने के लिए बेहद जरुरी है।
Read : छलावा यानि king paimon जैसी शक्ति को शैतान होने के बावजूद क्यों पूजते है लोग ? – रहस्यमयी जानकारी
पूरा दिन गुजरता एक उत्साह के साथ
क्या कभी आपने सुबह उठने के बाद कुछ पल बेड पर बैठे बैठे दिनभर क्या क्या करना के बारे में विचार किया है।
अगर नहीं तो कर के देखे। और अगर हां तो आपने पाया होगा की आप सबकुछ एक सपने जैसा देखते है जैसे जैसे आप काम को सफलता से करते हुए देखते है आपकी मुस्कान बढ़ने लगती है।
नियमित ध्यान के फायदे सिर्फ यही तक नहीं है।
इसमें आप जब काम को करते हुए खुद को देखते है तो आपका दिमाग उस कार्य से जुड़े और भी विकल्प देने लगता है जिससे आप काम को और भी बेहतर तरीके से पूरा कर सकते है वो भी कम समय में, यानि कम समय में रचनात्मक कार्य। ये सब संभव है सिर्फ नियमित मैडिटेशन में कुछ पल, कुछ मिनट बिताने से।
तो दोस्तों कैसी लगी हमारी आज की नियमित ध्यान के फायदे से जुड़ी ये पोस्ट। अगर आप भी तनाव से दूर रहना चाहते है या फिर खुद को रचनात्मक और कार्यशील बनाना चाहते है तो आज ही मैडिटेशन करना शुरू कर दे। ब्लॉग पर मैडिटेशन से जुड़ी अलग अलग पोस्ट है जिनमे से आप अपनी पसंद के अनुसार ध्यान की शुरुआत कर सकते है।
Very nice
नियमित ध्यान करने के फायदों के बारे में उपयोगी जानकारी। इससे निश्चिंत ही लोग ध्यान करने की ओर अग्रेसर होंगे।
aapka yah artical padh ke achha laga dhyan karna kitna important he yah mene yha se jana thank you sir
I love Meditation
Bahut hi sundar lekh likha hai aapne.