7+ Subconscious Mind Exercises to Unlock Your Potential in Hindi. अवचेतन मन और उसकी शक्तियों से हम सब परिचित है लेकिन, क्या कभी आपने इसकी अनंत क्षमता को अनलॉक करने की कोशिश की है ?
ये एक्सरसाइज आपको अपने अवचेतन मन की क्षमता को ना सिर्फ समझने में हेल्प करने वाली है बल्कि इनके जरिये आप अपनी लाइफ को बदल सकते है.
इंसानी मस्तिष्क असल में एक भूल भुलैया जैसा है. आप इसे जितना ज्यादा एक्स्प्लोर करने की कोशिश करते है ये उतना ही गहरा होता जाएगा. इसकी गहराइयो में ऐसे अवसर छुपे हुए है जो आपकी लाइफ को एक अलग आयाम तक ले जाने में सक्षम है.
हमारी चेतना और तर्क करने की आदत हमारी डेली लाइफ पर हावी रहती है वही इन सबसे परे हमारा अवचेतन मन अपने अंदर ऐसे अवसर लिए है जो आपकी लाइफ को बदल देने की क्षमता रखते है.
अवचेतन मन हमारी कल्पना को हकीकत में बदलने की क्षमता रखता है. जितना ज्यादा आप क्रिएटिव सोचते है उतना ही आप अपने अन्दर की क्षमता को समझ पाते है.

इन Subconscious Mind Exercises to Unlock Your Potential की हेल्प से आप अपने लिमिट को ब्रेक कर सकते है. असंभव को संभव बना सकते है और लाइफ में बड़े बदलाव कर सकते है.
हमारा अवचेतन मन हमारी सोच से कही ज्यादा शक्तिशाली और रहस्यमयी है इसलिए आप जितना ज्यादा इस पर काम करेंगे ये उतना ही आपको आगे ले जायेगा.
अगर आप अपने Subconscious Mind को पावरफुल बनाना चाहते है तो आपको इन एक्सरसाइज को जरुर करना चाहिए. आइये इनके बारे में डिटेल से बात करते है.
Subconscious Mind Exercises to Unlock Your Potential in Hindi
जिस तरह बॉडी को फिट रखने के लिए हम एक्सरसाइज करते है उसी तरह हमारे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बनाए रखने के लिए मेंटल एक्सरसाइज की जाती है.
ये एक्सरसाइज आपके सोचने की क्षमता, कल्पना शक्ति को प्रभावित करती है और आगे बढ़ने में हेल्प करती है. अगर आप हर रोज सिर्फ 10-15 मिनट भी इस पर काम करते है तो ये आपके कार्य क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है.
इन Subconscious Mind Exercises के आपके डेली लाइफ का हिस्सा बनने के बाद आपको अपने अन्दर आश्चर्यजनक बदलाव मिलना शुरू हो जाते है.
आपका अवचेतन मन आपकी सोच से कही ज्यादा शक्तिशाली है लेकिन, इसके बावजूद वो चेतन मस्तिष्क की तुलना में कम सक्रिय होता है क्यों की आपका खुद पर डाउट करना, काम में नियमितता ना रखना इसे कमजोर बनाता है.
अवचेतन मस्तिष्क की अपनी तर्क क्षमता नहीं है आप इसे जो कमांड देते है वो उसे फॉलो करता है. यही वजह है की जिन लोगो में सेल्फ-कॉन्फिडेंस की कमी होती है वे लाइफ में पीछे रह जाते है.
अवचेतन मस्तिष्क को शक्तिशाली बनाने के लिए आपको यहाँ दी जाने वाली 8 Subconscious Mind Exercises to Unlock Your Potential को फॉलो करना चाहिए.
Practice Awareness and Self-Observation

क्या कभी आपने खुद का अवलोकन किया है ? खुद को आंकने की कोशिश की है या फिर अपनी लिमिट और शक्तियों के बारे में जानने की कोशिश की है ?
अवेयरनेस और आत्म-विश्लेषण करना आपको खुद को समझने में हेल्प करता है. आप इसके जरिये खुद को बेहतर समझ सकते है क्यों की ऐसा करना आपको किसी काम को कितना बेहतर कर सकते है इसे जानने में हेल्प करता है.
अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार पर पूरा ध्यान दें. ऐसा करने से, आप अपने Subconscious Pattern पर ध्यान देना शुरू कर देंगे. ये एक ऐसी Subconscious Mind Exercises है जो बेहद आसान है मगर इसके परिणाम आपको चौंका सकते है.
वे जो आपकी सेवा करते हैं और जिन्हें बदलने की आवश्यकता है. आपको ये समझने में आसानी होगी की क्या आपके लिए फायदेमंद है और किसे आपको छोड़ देना चाहिए.
आप जो भी अपनी लाइफ में चाहते है उसकी जरुरत को समझे और विश्लेषण करे ताकि आपको इसे बेहतर समझने में हेल्प मिल सके.
Journal and Reflect

दिनभर में हम अलग अलग विचारो से गुजरते है और उन पर काम करने के बारे में सोचते है लेकिन, अगले दिन भूल जाते है की हमें करना क्या था. अगर आप भी ऐसी किसी स्थिति से गुजर रहे है तो आपको जर्नल बनाने की जरुरत है.
हर रोज सोने से पहले दिनभर की गतिविधि में आपके लिए कुछ अलग क्या था इसे नोट करने की आदत डाले. इस तरह की Subconscious Mind Exercises का अभ्यास करना आपके मेमोरी को बूस्ट करता है.
लिखने की आदत के जरिये आप अपने विचार, कल्पना और सपनो को एक्सेस करते है और ये सब आपके अवचेतन मन के शक्तिशाली टूल्स है जो कल्पना को हकीकत में बदलने की क्षमता रखते है.
ऐसा करना आपको अलग बनने में मदद करेगा और आप क्रिएटिव बनने लगेंगे.
Read : Subconscious Emotions and How to Deal with Them 2021 Hindi Guide
Reframe Your Thoughts with Affirmations

क्या आप जानते है आपके विचार आपकी क्षमताओं को काफी हद तक प्रभावित करते है. अगर आप पॉजिटिव सोचते है तो मुश्किल काम को भी आसान बना लेंगे वही काम चाहते कितना भी आसान क्यों ना हो अगर आपकी सोच नेगेटिव है तो आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे.
आपके विचारो में किया गया छोटा सा बदलाव आपके कार्य प्रणाली पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है. ये खास तरह की Subconscious Mind Exercises है जो बड़े बदलाव करती है.
इसके लिए आपको अपने विचारो और सोचने की प्रणाली में बदलाव करना होगा. आपकी सोच और विचार ऐसे होने चाहिए जो आपको अपने टारगेट से जोड़े जैसे की
- में हिम्मत नहीं हार सकता की बजाय में समृद्धि को आकर्षित कर सकता हूँ.
- में कामयाब हो जाऊंगा की बजाय में कामयाब हूँ.
- में मोटा हूँ की बजाय मैंने () वजन कम किया है.
ऐसे विचार जो आपके उदेश्य से जोड़ते है ज्यादा प्रभावी होते है और बेहतर काम करते है.
Use of Visualization

अपनी कल्पनाओ का इस्तेमाल करना Best and working Subconscious Mind Exercises में से एक है और आप इसके जरिये खुद को क्रिएटिव बना सकते है.
आप केवल अपनी कल्पना का उपयोग करके अनचाहे विचार की बाधाओं को दूर कर सकते हैं और अवचेतन क्षेत्र में उतर सकते हैं. इस अभ्यास को Visualization के रूप में जाना जाता है.
Visualization सरल हैं. आप अपने मन में उन चीज़ों की vivid mental images बनाने का अभ्यास करते हैं जिन्हें आप चाहते हैं. आप स्वयं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए और उन परिणामों का अनुभव करते हुए देखते हैं जिन्हें आप प्रकट करना चाहते हैं.
जब आप अपनी आकांक्षाओं और लक्ष्यों की स्पष्टता के साथ कल्पना करते हैं, तो आप गहरे स्तर पर अपने अवचेतन मन से जुड़ जाते हैं.
यह cascade of neural and emotional responses शुरू करता है जो आपके सपनों को साकार करने की आपकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
आप अपने Visualization में मजबूत भावनाएं जोड़कर उन्हें बढ़ा सकते हैं और आपको उन्हें बढ़ाना भी चाहिए. इस तरह की Subconscious Mind Exercises को डेली लाइफ में शामिल करना आपको आगे ले जाता है.
मान लीजिए कि आप अधिक वेतन वाली नई नौकरी ढूंढना चाहते हैं.
आप कल्पना करना शुरू कर देंगे कि आपको नौकरी का प्रस्ताव कैसे मिलेगा: आप अपने नए बॉस से हाथ मिला रहे हैं और फिर रोजगार समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं.
जब आप दृश्य को अपने दिमाग में चला रहे हों, तो इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप कैसा महसूस करते हैं: गर्व, खुश, उत्साहित, घबराया हुआ, अजेय, आदि. उन भावनाओं को समझें और उन्हें उन मानसिक छवियों से जोड़ें जो आप अपने दिमाग में बना रहे हैं.
अवचेतन मन यह अंतर नहीं बता सकता कि क्या वास्तविक है और क्या नहीं. ऐसे में Subconscious Mind Exercises का अभ्यास करना आपके अन्दर से ना जैसी सम्भावना को ही दूर कर देता है.
हम उसका उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकते हैं. जितना अधिक हम अपने विज़ुअलाइज़ेशन का अभ्यास करते हैं, उतना ही हम इन छवियों को अपनी नई वास्तविकता के रूप में स्वीकार करने वाले अपने अवचेतन के करीब आते हैं.
Practice Meditation and Mindfulness

मैडिटेशन और माइंडफुलनेस का अभ्यास करना भी आपके अवचेतन मन को बेहतर बनाता है. मैडिटेशन आपको फोकस रखता है वही माइंडफुल का अभ्यास करना आपको वर्तमान में रखता है और बेहतर सोच के साथ प्लान कर पाते है.
जितना ज्यादा आप बाहरी अशांति से खुद को अलग करते हुए अंतर में उतरते है उतना ही आप खुद को बेहतर समझते है और आगे बढ़ते है. मैडिटेशन best Subconscious Mind Exercises में से एक है जिसे करना बेहद आसान है.
नियमित मैडिटेशन का अभ्यास करने से आप जल्दी ही अपने विचारो पर बेहतर पकड़ बना पाते है और ऐसा करना आपके अवचेतन मन को स्ट्रोंग बनाता है.
जब तक हम विचारो से जकड़े हुए रहते है हमारे लिए कुछ भी कर पाना मुश्किल हो जाता है. एक बार आपने खुद को विचारो से अलग करना सीख लिया तो आपके लिए कुछ भी करना आसान हो जाता है.
Read : आखिर क्यों हमें भविष्य की झलकियाँ और सच होने वाले सपने दिखाई देते है
Analyze and Interpret Your Dreams

सपने हमारे बारे में बहुत कुछ बताते है. ये आपका वर्तमान और भविष्य दोनों के बारे में वो जानकारी देते है जिन्हें हम इग्नोर करते आ रहे है. सपनो को हमारे अवचेतन मन का गेटवे माना जाता है.
अगर आपको बार बार एक ही घटना से जुड़े सपने आ रहे है तो समझ जाइये की आपका अवचेतन मन आपको कुछ कहना चाहता है. अपने सपनो को समझना शुरू करे ताकि आपको उन मुश्किल को समझने में आसानी हो सके जिनसे आप वर्तमान में जूझ रहे है.
Dream interpretion उन Subconscious Mind Exercises में से एक है जो आपके अवचेतन मन को समझने और बेहतर बनने में हेल्प करती है.
सपने आपके डर, इमोशन, छिपी हुई इच्छाओ को दर्शाते है. अगर आप इन्हें इग्नोर कर रहे है तो आपको अवचेतन मन सपनो के जरिये इसका अहसास करवाता है.
Release Negative Emotions

आपके Subconscious Mind Programing में इमोशन एक बहुत बड़ा रोल निभाते है. अगर आप नकारात्मक भावनाओ से भरे हुए है तो ये आपके पर्सनल ग्रोथ को प्रभावित करता है.
आपकी दबी हुई इच्छाए धीरे धीरे अवचेतन मन को बुरे स्तर पर प्रभावित करना शुरू कर देती है और आगे बढ़ने से रोकती है.
अपने इमोशन पर काम करना एक ऐसी Subconscious Mind Exercises है जो आपको नकारात्मक इमोशन से अलग होने में मदद करती है.
हीलिंग के जरिये आप इस तरह के ब्लॉक से छुटकारा पा सकते है. इसके अलावा Journaling, Therapy, Energy Work, Or Contemplation And Meditation जैसी प्रैक्टिस आपको अपने इमोशन को समझने और उन्हें ठीक करने में हेल्प करता है.
आपके विचार अवचेतन मन को बेहतर तरीके से काम करने में हेल्प करेंगे और धीरे धीरे आप इस तरह के बदलाव को अपनी लाइफ में अनुभव करना शुरू कर देंगे.
नियमित बने रहे

किसी भी टास्क को आदत बनने में कुछ समय लगता है. अगर आप नियमित नहीं बने रहेंगे तो उसे अपने रूटीन में शामिल कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा. किसी भी काम में नियमित बने रहना एक ऐसी Subconscious Mind Exercises है जो आपकी क्षमताओं को सुधारती है.
इसके बजाय अगर आप नियमित बने रहे और हर रोज अपने आप को सकारात्मक विचारो के प्रति जागरूक रखे तो आपके लिए आगे बढ़ना आसान हो जाता है.
नियमित तौर पर अभ्यास करना आपको Positive Subconscious Programming के लिए रेडी करता है. आप अपने विचार और माइंडसेट को नयी दिशा दे पाते है.
आपकी एक्शन आपको टारगेट से जोड़ती है और ये सब आपकी आदत का हिस्सा बन जाता है जिसके बाद आपको इसके बारे में ज्यादा सोचना ही नहीं पड़ता है. यूनिवर्स आपके साथ काम करता है.
Read : इस एक खास तकनीक द्वारा आप भी subconscious mind को लम्बे टाइम तक activate रख सकते है
Subconscious Mind Exercises and Unlock new Opportunities Conclusion
आपका अवचेतन मन आपकी कल्पना को हकीकत में बदल सकता है. जो भी आप सोचते है वो सब वास्तविकता में तभी हो सकता है जब आप अपने अवचेतन मन को समझ ले.
चेतन मन आपको विचारो में फंसाए रखता है, आप हर काम को तर्क में तौलते है और इसी वजह से कई बार आपके लिए काम को करना मुश्किल हो जाता है.
दूसरी तरफ Subconscious Mind Exercises के जरिये आप खुद को बेहतर बनाते है और आपके लिए किसी भी मुश्किल से बाहर निकलना आसान हो जाता है.
जो भी आप सोचते है वो सब आपके लिए काम करता है क्यों की आपका अवचेतन मन इसके पीछे काम करता है फिर चाहे आप जाग रहे हो या सो रहे हो.
चेतन मन आपकी लिमिट तक सिमित है वही दूसरी तरफ अवचेतन मन आपकी सोच पर काम करता है. खुद को जानना है तो टेस्ट करते रहे इससे आपको खुद की क्षमता, कमी और ताकत का पता चलता है.
यहाँ शेयर की गई Subconscious Mind Exercises आपके अवचेतन मन को प्रोग्राम करती है और लिमिट से हटकर आप सबकुछ संभव कर पाते है जो कभी आपको असंभव लगता था.