आपने अक्सर ज्योतिष और पंडित को या किसी भी आध्यात्मिक गुरु से ये कहते हुए जरुर सुना होगा की आपके ऊपर या आपके परिवार के ऊपर किये कराये का दोष है. आखिर क्या होता है किया कराया और क्यों लोग एक दूसरे पर इसका प्रयोग करते है.
किया कराया एक तरह से काला जादू और बुरी नजर का सम्मिलित रूप है जिसमे किसी व्यक्ति का बुरा करने के लिए ऐसी क्रिया करवाई जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति को रोक दिया जाता है.
किसी व्यक्ति या घर में किये कराये के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लक्षण में हेल्थ में गिरावट रहना, बनते काम का बिगड़ना, घर के पित्तर या कुल देवता या देवी का रुष्ट रहना, व्यापार में लगातार नुकसान बनना और घर के सदस्यों में आपसी मनमुटाव का बढ़ना है.
अगर लाख कोशिश के बाद भी आपके काम बन नहीं रहे है या फिर बनते बनते बिगड़ जाते है, रिश्ते नहीं बन रहे है या फिर कही से भी लड़के या लड़की की शादी के लिए बात चलाने के बावजूद बात नहीं बनती है.

