truth behind hattha jodi and siyarsingi यानि सियारसिंगी और हत्था जोड़ी की सच्चाई कुछ समय पहले तक बहुत कम लोग ही जानते थे. पिछले महीने चले एक sting operation में इनसे जुड़ी कई ऐसी बाते सामने आई है जिसके बाद online astology service expert के बिच हडकंप मच गया है.
जानकारों की माने तो fraud vashikaran and astorlogy service specialist baba लोगो ने कुछ समय के लिए अपना काम बंद करने का फैसला तक ले लिया है.
अभी कुछ समय तक ऑनलाइन बिकने वाले इस प्रोडक्ट का आज serach करने पर नाम भी नहीं ये सब संभव हुआ है sting operation की वजह से जिसकी वजह से लोगो को इसकी सच्चाई पता चली.

हत्था जोड़ी और सियारसिंगी ये दोनों शब्द किसी से भी अनजान नहीं है. आज भी ज्यादातर लोग हत्था जोड़ी की सच्चाई से अनजान है.
जैसा की नाम से विदित है हत्था-जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जो दिखने दिखने में किसी पदार्थ का जुड़ा हुआ रूप है वही सियारसिंगी सियार के सिंग से ली गयी वस्तु है.
दोनों ही तंत्र में बहुत प्रसिद्ध है और इन्हें सुख समृद्धि के साथ साथ धन दौलत से भरपूर कर देने वाली मानी जाती है. आज की पोस्ट में हम जानने वाले है इनके पीछे जुड़ी सच्चाई.
हत्था जोड़ी की सच्चाई वास्तव में ये क्या होती है
अभी तक हम सभी ये मानते आ रहे थे की हत्था जोड़ी एक तंत्र पौधा होता है लेकिन अभी पिछले महीने चले एक sting operation के बाद इसकी सच्चाई सबके सामने आ रही है.
हम जिस हत्था जोड़ी को एक पौधे की जड़ समझ रहे थे वास्तव में वो monitor lizard नाम के एक जीव के penis के आसपास का हिस्सा होता है.
कुछ लालची लोग इसके लिए बेजुबान जीव को आग में तपा कर उसके इस हिस्से को निकाल कर लोगो को हत्था जोड़ी कह कर बेचते है.
youtube पर इस वक़्त delhi में चले एक sting operation में ये बात सामने आई है की online shopping, e-commerce sites पर इस वक़्त तंत्र से जुड़ी वस्तुओ की selling बहुत ज्यादा मात्रा में हो रही है.
शेर, चीते की खाल और दुर्लभ तंत्र वस्तुए इस वक़्त ऑनलाइन साइट्स पर देखने को मिल रही है. इसकी वजह से इन लोगो पर रोक लगाना बेहद जरुरी हो गया है क्यों की पैसो के लालच में कुछ लोग इन वस्तुओ को मनमाने दामो पर बेच रहे है.
हत्था जोड़ी की सच्चाई जानने के बाद सभी ऑनलाइन साइट्स ने इसे अपने स्टोर से हटा दिया है.
सियारसिंगी क्या होती है
सियारसिंगी के बारे में कहा जाता है की ये सियार के माथे पर उभरी हुई एक हड्डी होती है. तंत्र में इसका प्रयोग समृद्धि लाता है इसलिए लोगो के बिच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. इस वजह से शिकारी जिन्दा जानवरों को मारकर उनके शरीर के हिस्से बेचने में लगे हुए है.
सियारसिंगी अलग अलग साइज़ की होती है जो की उम्र के साथ बढती है. अगर किसी प्राकृतिक मौत से मरने वाले सियार की सियारसिंगी आपको मिल जाए तो नसीब होगा क्यों की ये बहुत ही दुर्लभ और सही मायने में तंत्र के लिए परफेक्ट मानी जाती है.
आपको हत्था जोड़ी की सच्चाई के बारे में मालूम होना चाहिए.

तंत्र के बढ़ते प्रयोग और इसकी service के चलते कुछ लोगो पर इसका इतना बुरा असर पड़ा है की वो इसे ऊँचे दामो पर बेचने लगे है.
पहले ऐसी चीजे किसी किसी को मिलती थी लेकिन अब हर किसी को ये मिल सकती है जरुरत है तो बस उसकी मुहमांगी कीमत चुकाने की.
जो भी लेकिन इसकी कीमत तो बेजुबान जानवर ही चुकाते है. इसकी वजह से सियार की प्रजाति भी खतरे में आने लगी है.
Read : ब्रह्म राक्षस से जुड़ी रहस्यमयी कहानी और इनके बनने के पीछे का राज क्यों मौत के बाद बन जाते है शैतान
हत्था जोड़ी की सच्चाई और monitor lizard
monitor lizard छिपकली की एक प्रजाति है जो साइज़ में बड़ी होती है. इनका साइज़ राजस्थान में पाए जाने गोयरा, सांडा जैसे जीव से मिलता जुलता है. मुख्यत ये प्रजाति अफ्रीका, एशिया और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखने को मिल जाती है.
एशिया में और अफ्रीका में इसका बहुत ज्यादा मात्रा में शिकार किया जा रहा है जिसकी वजह है हत्था जोड़ी.
अभी तक बताया जा रहा था की ये एक तंत्र पौधे की जड़ से मिलता है लेकिन sting operation चलने के बाद इसकी सच्चाई लोगो को पता चल रही है.हो सकता है ये जानने के बाद की जो हत्था जोड़ी आप खरीद रहे है वो monitor lizard नाम के जीव के penis का हिस्सा है.
क्या आप पहले हत्था जोड़ी की सच्चाई के बारे में जानते थे ?
लोग इसे लेने से पहले 100 बार सोचेंगे जरुर.ज्यादातर लोग कम समय में फायदा देने वाली शक्ति की आराधना करने लगते है जो की आगे चलकर उन्हें नुकसान पहुंचाती है.
असली तंत्र वस्तु कैसे काम करती है
एक्सपर्ट का कहना है की लोग ऊँचे दाम देकर इन तंत्र वस्तुओ को खरीद तो लेते है लेकिन ये काम नहीं करती है जिसकी वजह है जबरदस्ती इन चीजो को हासिल करना. तंत्र में काम आने वाली चीजे अपने आप अलग हुई हो तब अच्छे से काम करती है.
किसी जानवर की मौत के बाद उसके शरीर से इन चीजो को हासिल करना चाहिए.

दुर्लभ चीजे इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं होती है जिसकी वजह से लोग इनकी तलाश में भटकते रहते थे. जब से पूरा विश्व डिजिटल युग बना है हम किसी भी चीज को आसानी से पा सकते है. इसी वजह से लालची लोग जानवरों को मारकर इनके शरीर से इन चीजो को निकाल लेते है.
ये बिलकुल गलत होता है और तंत्र की सही जानकारी ना होने की वजह से ये चीजे सिद्ध भी नहीं होती है.
Read : खिला पिला कर किये वाले वशीकरण के दावे की सच्चाई और सबूत – एक बार जरुर अजमाना चाहिए
हत्था जोड़ी की सच्चाई – अंतिम शब्द
सियारसिंगी और हत्था जोड़ी की सच्चाई जान कर आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जायेगे की कैसे कुछ लोग पैसो के लिए बेजुबान जानवरों को मारने में लगे हुए है.
डिजिटल युग हमारे भले के लिए है लेकिन इसका दरुपयोग होने की वजह से कई बार हम सोचने पर मजबूर हो जाते है की ऐसी सुविधा किस काम की जिसका इस तरह से दरुपयोग किया जा रहा हो. आप लोग सियारसिंगी और हत्था जोड़ी को लेकर क्या सोचते है कमेंट के माध्यम से हमें जरुर बताए.
आप चाहे तो कुछ सरलतम शाबर मंत्र की साधना का अभ्यास कर सकते है.
निवेदन : माना की हम सबके सपने है कामयाब बनने के लेकिन इसके लिए कभी भी गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए. जिस तरह से आजकल कुछ लोग अपने फायदे के लिए तंत्र मंत्र यन्त्र का सहारा लेते है उन्हें ये पता ही नहीं होता है की इसका उन पर क्या असर होगा. कुछ पल के सुख के लिए जीवन भर का दुःख ना ले. सच्चाई के साथ चले.