Thumb Gazing exercise for eye in Hindi.आँखों की देखभाल के लिए आप क्या करते है ? उन्हें ठन्डे पानी से धोना, समय समय पर और खाने में हरी सब्जिया क्यों की इनसे आपको सही पोषण मिलता है.
पर क्या आप जानते है की अगर आपको चश्मा चढ़ा हुआ है तो आप उससे भी धीरे धीरे निजात पा सकते है. आज हम बात करेंगे आँखों की देखभाल के लिए किये जाने वाले सही व्यायाम की.
आँखों की लंबी उम्र और नजर तेज करने के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ साथ हमें Eye Gazing व्यायाम भी करना चाहिए जिससे हमारी आँखों की नजर तेज होती है और पुतलियों की Exercise होने से उसकी कोशिकाएं मजबूत बनती है. eye care tips Hindi.
शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए हम सभी व्यायाम करते है महंगे gym में भी जाते है. लेकिन क्या आप अपनी आँखों के लिए भी कोई व्यायाम करते है ? आँखों की रौशनी वक़्त के साथ मंद पड़ती जाती है.

अगर लम्बे समय तक आँखों की रौशनी बरकरार रखना चाहते है तो आँखों पर भी ध्यान देना पड़ता है. आँखों के लिए व्यायाम की बात की जाये तो सबसे पहले त्राटक का नाम आता है. त्राटक आँखों के देखने की क्षमता को बढ़ाता है.
सुबह हम जब व्यायाम करते है तब thumb gazing exercise (see above pic) का नाम अपने सुना ही होगा जी हाँ ये एक्सरसाइज आँखों की देखने की क्षमता और इसकी रौशनी को प्रभावित करता है.
हमारी आँखों की बनावट के कारण ये ज्यादा और कम रौशनी में खुदबखुद एडजस्ट हो जाती है. लेकिन क्या होगा जब आप लम्बे वक़्त तक ज्यादा या कम रौशनी में काम करते है या फिर रहते है. इसके विपरीत जाने पर आपकी आँखे adjust नहीं हो पाती है.
How to do Thumb Gazing exercise for eye in Hindi
आँखों की देखभाल के लिए अंगूठे का अभ्यास एक ऐसी तकनीक है जो आपकी आँखों के लिए किया जाता है. Thumb Gazing exercise for eye को आप आसान तरीके से कर सकते है. निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे.
सबसे पहले सुबह उठ कर किसी शांत जगह प्राकृतिक वातावरण में आराम से बैठ जाये.
अपनी आंखे खोले और निचे दिखाए गए चित्र की तरह चारो और घुमाये. ये आपकी आँखों की पुतली को मजबूत बनाता है.
अब आँखों के सामने हाथ को सीधा कर अंगूठे को ऊपर की ओर उठा ले और इसे देखने की कोशिश करे.
जब आपकी आँखों में पानी आने लगे तो आंखे बंद कर ले और फिर इस अभ्यास को तब तक दोहराये जब तक आंखे इसके लिए तैयार ना हो जाये.
इसके बाद आगे बढ़ते हुए अंगूठे को दूर और पास लाने की प्रक्रिया शुरू करे, शुरू में धीरे धीरे दूर से अंगूठे को पास लाए लेकिन नजर ना हटने पाए.
Thumb Gazing exercise for eye की वजह से शुरू में आँखों में तनाव पैदा होता है मगर बाद में सब सही होने लगता है और सहजता से आप इसे कर पाते है.
जब कुछ दिन हो जाये तब अभ्यास में कुछ बदलाव लाए जैसे ऊपर निचे और दाये बाये अंगूठे को घुमाये और इसके साथ ही आँखों की गति रखे.
Thumb Gazing exercise for eye के नियमित अभ्यास से आँखों की रौशनी तो बढ़ती है साथ ही साथ अगर आपको चश्मा चढ़ा हो तो सही हो जाता है. आँखों की देखभाल के लिए अंगूठे का अभ्यास एक सही अभ्यास है.
नियमित व्यायाम के साथ करना चाहिए अभ्यास
नियमित रूप से स्वस्थ रहने के लिए हम व्यायाम करते है तो फिर आँखों के स्वास्थ्य को क्यों नजरअंदाज किया जाये.
Thumb Gazing exercise for eye के नियमित व्यायाम के साथ मात्र 5 मिनट भी अगर आप इस अभ्यास को करते है तो आप अपने आप को चश्मे से दूर रख सकते है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस खुद को किसी ऑब्जेक्ट पर कंसन्ट्रेट करना है.
जैसे त्राटक में हम किसी ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते है वैसे ही इसमें मूविंग ऑब्जेक्ट का यूज़ करना होता है. Thumb Gazing exercise for eye ना सिर्फ आँखों की देखभाल का सबसे अच्छा माध्यम है बल्कि आँखों की रौशनी को लंबे समय तक बनाये रखने के लिए भी प्रभावशाली उपाय है.
त्राटक के गलत अभ्यास से आँखों पर पड़ता है असर
त्राटक के बारे में पढ़ कर कर जब हम सही तरह से त्राटक नहीं करते है तब हमें आँखों में जलन,पानी आना और आँखों में चुभन जैसी समस्या होने लगती है. हम दिन के उजाले में भी निकलने से कतराते है.
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें Thumb Gazing exercise for eye करनी चाहिए.
इसके आलावा आँखों को गोल घुमा कर भी हम Thumb Gazing exercise for eye कर सकते है. इसमें आँखे ऊपर निचे और साइड में करते है. सुबह बगीचे में घूमे त्राटक का अभ्यास सूर्य निकलने से पहले करे.
इसके बाद नियमित रूप से garden में टहले थोड़ा दौड़े और फिर किसी object पर नजर जमाये.
इसके पीछे एक बड़ा कारण है की त्राटक का अभ्यास करते वक़्त हम सिर्फ एक बिंदु पर फोकस होने लगते है.
ऊपर बताये उपायो से हमारी आँखों की प्रकाश को absorb करने की क्षमता बढ़ती है जब दोनों कार्य होते है तो आँखों की देखभाल सही रहती है. इनमे जलन, पानी आना और चुभन जैसी शिकायत नहीं रहती है.
Read : एक ही गले से दो आवाज निकलना क्या वाकई ये किसी आत्मा का काम है या कुछ और क्या है सच ?
बिच में ना छोड़े त्राटक का अभ्यास
त्राटक का अभ्यास छोड़ने की आवश्यकता नहीं है. त्राटक चालू रखे लेकिन दूसरे उपाय भी नियमित रखे ये आपमे ऊर्जा का संचार भी करेंगे और आपकी आँखों की देखभाल को बरकरार रखेंगे.
त्राटक की वजह से अगर भोहों ( ललाट ) में खिंचाव होने लगे तो आप Thumb Gazing exercise for eye के साथ साथ आँखे बंद कर भावना शक्ति का अभ्यास जरूर करे.
आँखे बंद कर भावना दे की आपका तनाव काम हो रहा है. इस तरह आपका तनाव दूर हो जायेगा और भावना शक्ति में इजाफा भी होगा.
Remember improper guidance harm you. Before trying any practice consult with expert. So you can get proper guide what to do.