back to top
Thursday, May 14, 2026
HomeMystery and mythक्या आप अमीर बनने के लिए शैतान से समझौता करना चाहते है...

क्या आप अमीर बनने के लिए शैतान से समझौता करना चाहते है ? डील करने के बाद कैसी होगी आपकी लाइफ जानिए सबकुछ

शैतान से समझौता करने के बाद आप अमीर और लोगो के बीच आसानी से पोपुलर हो सकते है. ये कही से सुना सुना सा लग रहा होगा लेकिन, क्या आप जानते है की आखिर शैतान के साथ डील करने से हमें क्या क्या फायदा हो सकता है ?

आखिर क्यों आज हमारे समाज में रहने वाले ज्यादा से ज्यादा शैतान के साथ समझौता करने के पीछे पागल हो रहे है. आज हम बात करने वाले है शैतान से समझौता करने के पीछे की कुछ वजह और क्या होता है जब हम शैतान के साथ समझौता या फिर डील करते है.

आमतौर पर जब हम बात करते है शैतान से समझौता करने के बारे में तो सबसे ज्यादा जिक्र लूसिफर के साथ डील करने को लेकर आता है.

ये समझौता 2 तरीको से होता है पहला शैतान के साथ पैक्ट कायम करना ( कम टाइम में असर दिखाने वाला ) और दूसरा शैतान के साथ डील करना जो की एक प्रॉपर रिचुअल होती है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
शैतान से समझौतासिर्फ पैसो के लिए शैतान से समझौता करना आपके लिए घातक हो सकता है. अगर आप पोपुलर होने, अमीर बनने के लिए शैतान के साथ डील / समझौता कर रहे है तो आपको इससे जुड़े घातक खतरे के लिए रेडी रहना चाहिए. ये खतरे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़े होते है.

अमीर बनने के लिए अगर आप अपनी आत्मा का समझौता शैतान के साथ कर रहे है तो आपको ये बात पता होना चाहिए की शैतान आपके दिमाग के साथ खेलने में माहिर है और आपको इस दौरान इसके जाने अनजाने परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए.

समझौते के प्रकार | समझौते में जादू का रोल | सही समय और जगह का चुनाव | अमीर बनने के लिए अपनी आत्मा का सौदा कैसे करे ? | शैतान के साथ समझौते के नुकसान

पैसे और शौहरत के लिए शैतान से समझौता कैसे किया जाए ?

How to make a pact with the devil for money and wealth in Hindi? शैतान से समझौता करना एक तरह का एग्रीमेंट है शैतान और इंसान के बीच होता है. आप अपनी आत्मा के बदले कोई भी इनाम मांग सकते है जैसे की अमीर बनना, शौहरत पाना या फिर ऐसा ही कुछ और.

आज अलग अलग धर्म में शैतान के साथ डील करने से लेकर अनेको रिचुअल देखने को मिल जाएगी. कुछ मामलो में आत्मा के बदले wealth, power, or knowledge जैसे इनाम का मिले है वही कुछ मामलो में लोगो ने ज्ञान के बदले आत्मा का समझौता करना स्वीकार किया.

इन्टरनेट पर ऐसी कई Real life story है जो शैतान और इंसानों के बीच आत्मा के बदले इनाम पाने को लेकर की जाने वाली डील के बारे में है. आज हम इस आर्टिकल में लूसिफर डेविल के साथ आत्मा का समझौता करने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बात करने वाले है.

समझौते आम तौर पर अनुष्ठानों को बुलाने की तुलना में सरल और तेज़ होते हैं, क्योंकि उन्हें बहुत अधिक तैयारी या लंबी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है.

चूंकि इसमें कोई बंधन शामिल नहीं है, सम्मन किसी भी समय जा सकता है, इसलिए एक संधि के माध्यम से प्राप्त शक्ति अक्सर सीमित होती है.

दूसरी ओर, सम्मन अनुष्ठानों में एक अधिक जटिल प्रक्रिया शामिल होती है, जिसमें आम तौर पर सम्मनकर्ता को इकाई को बांधने के लिए प्रसाद, मंत्र और अन्य अनुष्ठान शामिल होते हैं.

सम्मन अनुष्ठान के माध्यम से प्राप्त शक्ति शैतान के साथ एक समझौता करने की तुलना में बहुत अधिक है, क्योंकि सम्मनित प्राणी बुलाने वाले के लिए बाध्य है और समझौता समाप्त होने तक नहीं छोड़ सकता है. हालाँकि, बुलाने की रस्में अधिक जटिल हैं और इसके लिए अधिक तैयारी और प्रयास की आवश्यकता होती है.

Different Types of Pacts with the Devil

शैतान से समझौता करने के लिए कई तरीके है. समझौता में एक तरह से शैतान और इंसान के बीच बोंड रेडी किया जाता है. इस बोंड में आत्मा के बदले हम शैतान से पैसा, पॉवर या शौहरत हासिल कर सकते है.

इस तरह का बोंड कई तरीको से किया जा सकता है जैसे की आप बोलकर या फिर किसी पेपर पर अपनी शर्ते लिखकर शैतान से समझौता कर सकते है.

  1. वर्बल कॉन्ट्रैक्ट : ये एक ऐसा समझौता है जिसमे व्यक्ति बोलकर शैतान के साथ समझौता करता है.
  2. पेपर पर लिखकर किया जाने वाला कॉन्ट्रैक्ट : ऐसा माना जाता है की ये बोलकर किये जाने वाले समझौता से ज्यादा शक्तिशाली होता है. ऐसा इसलिए क्यों की इसमें दोनों पार्टी यानि शैतान और व्यक्ति दोनों के बीच साइन किया हुआ लीगल समझौता होता है.
  3. खूनी समझौता : ये सबसे शक्तिशाली और खतरनाक समझौता होता है. इस तरह के समझौते में कमिटमेंट और पॉवर या फिर पैसो के लिए की जाने वाली डील शामिल होती है.

समझौते से पहले की जाने वाली तैयारी

सबसे पहले तो आपको एक बात क्लियर मालूम होनी चाहिए की आप ये पैक्ट क्यों कर रहे है ? आपका असली मकसद क्या है जैसे की पैसा पाना, शौहरत या फिर सत्ता हासिल करना.

कुछ भी पाने के लिए शैतान से समझौता करने के दौरान आपको सावधान रहना चाहिए. आप ये डील किसके साथ करने वाले है.

नरक के 9 शक्तिशाली राजा है और लूसिफर के अलावा किंग पैमन, Mammon, Bune and Clauneck जैसे और भी शक्तिशाली डेविल है जिनके साथ आप डील / समझौता / पैक्ट कर सकते है.

तीसरा महत्वपूर्ण सवाल है की आप पैक्ट करना चाहते है या फिर रिचुअल क्यों की इन दोनों में फर्क है. पैक्ट एक तरह से अस्थाई समझौता है जिसमे हम डेविल के साथ कुछ समय के लिए जुड़ते है और फिर एक समय बाद उनसे दूर भी हो जाते है.

ये आसान है और इसके परिणाम जल्दी मिलते है लेकिन इसमें आपको ज्यादा की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.

वही दूसरी तरफ रिचुअल के दौरान हम शैतान के साथ एक स्ट्रोंग कनेक्शन बनाते है और मुश्किल होने के बावजूद हमें लम्बे समय तक इसके बेनिफिट मिलते है. इस तरह के समझौते से आसानी से हटा नहीं जा सकता है.

Read : मेरी असल लाइफ से जुड़ी ये 5 पारलौकिक घटनाए आज तक एक रहस्य है

शैतान के साथ समझौते में जादू का रोल

शैतान के साथ समझौता करने के बारे में सिर्फ वेस्टर्न कल्चर ही नहीं अलग अलग धर्म में कई जगह जिक्र है. आज शैतान के साथ डील करने का सबसे पोपुलर तरीका Faustian bargain बना हुआ है.

एक ऐसा तरीका जिसमे आप शैतान के साथ पेपर पर एक एग्रीमेंट साइन करते है. ( ये बिलकुल वैसे ही है जैसे की मूवी घोस्ट राइडर में था )

sign a pact with devil luciferकिस्से कहानियो में आपने पढ़ा और सुना होगा की शैतान के साथ समझौता कर हम पॉवर और पैसा दोनों हासिल कर सकते है. अगर आप सुपर नेचुरल शक्तियां हासिल करना चाहते है तो ये भी संभव है.

सिर्फ यही नहीं शैतान से समझौता करना आपको dark and mysterious magic को समझने की काबिलियत भी देता है. हम पहले के आर्टिकल में नॉलेज और शौहरत के लिए किंग पैमन के साथ डील करने के बारे में पढ़ चुके है.

डेविल को पूजने वाले कल्ट के लोग ब्लैक मैजिक से भी ऊपर की शक्तियों से जुड़े रहस्यों को समझना शुरू कर देते है.

शैतान से समझौता करने के लिए सही जगह और समय का चुनाव कैसे करे ?

शैतान से समझौता करने से पहले आपको किसी ऐसी जगह की तलाश कर लेना चाहिए जो इसके लिए सही हो. आमतौर पर ये आपकी सेफ्टी और आध्यात्मिक सुरक्षा के लिए जरुरी है. ऐसी जगह जहाँ आपको अभ्यास के दौरान प्राइवेसी मिल सके आपके लिए सही रहती है.

ऐसी किसी भी रिचुअल, पैक्ट के लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जो शांत और सुनसान हो. आप किसी जंगल वाली जगह पर इसका अभ्यास कर सकते है या फिर शोरगुल से अलग कोई सुनसान जगह या घर का ऐसा हिस्सा जहाँ कोई जाता ना हो.

शैतान से समझौता करने के लिए सही समय का चुनाव करना भी जरुरी है. इसके लिए किसी ऐसे समय का चुनाव करे जब गृह और नक्षत्र एक खास स्थिति में हो जैसे की सूर्य या चन्द्र ग्रहण का समय.

how to summon lucifer ritualजब ये दोनों बाते तय हो जाए तब आपको खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर इस पैक्ट के लिए तैयार करना है. ज्यादातर लोग इस मामले में खुद को नर्वस पाते है इसलिए इस तरह के पैक्ट से पहले खुद को मैडिटेशन का समय दे और अपने उदेश्य को साफ़ करे ताकि अभ्यास के दौरान आपको किसी समस्या का सामना ना करना पड़े.

शैतान से समझौता करना हो या डील करना हो ये सब आपको पूरी तरह से अँधेरे कमरे में ही अभ्यास करना होता है. आमतौर पर लोगो को डार्क प्लेस पर डर लगता है लेकिन, यही जगह आपकी एनर्जी और फोकस को एक जगह पर रखने के लिए सबसे शक्तिशाली जरिया होता है.

सिर्फ यही नहीं डील के बाद आपको उसके जाने अनजाने परिणाम के लिए भी खुद को तैयार रखना चाहिए. आप शैतान से समझौता कर रहे है और आपको इसमें किसी तरह के नुकसान की संभावना ना हो ऐसा होना 100 में से 1% ही पॉसिबल है.

Read : कम समय में फायदा देने वाली पारलौकिक शक्तियों को पूजने से पहले इन बातो को जान ले

पैक्ट के दौरान क्या उम्मीद रखे और क्या नहीं

शैतान के साथ आत्मा का समझौता करना आज का नहीं बहुत पहले से चलता आ रहा है. हो सकता है की आप इस तरह की डील को लेकर उत्साहित हो और आपकी उम्मीदे काफी ज्यादा बढ़ जाए लेकिन, कुछ बाते है जो आपको मालूम हो तो ज्यादा बेहतर है.

डेविल के साथ डील या पैक्ट या समझौता करने के दौरान हम किस तरह की उम्मीद रख सकते है और क्या नहीं ये जान लेना जरुरी है.

क्या उम्मीद रखे

शैतान से समझौता के दौरान या उसके बाद भी शैतान आपकी रूह के बदले किसी भी तरह के रिवॉर्ड की पेशकश कर सकता है. ये पॉवर, पैसा या फिर ज्ञान कुछ भी हो सकता है. आज सबसे ज्यादा लोगो के बीच डेविल के साथ आत्मा का सौदा कर अमीर बनने की उम्मीदे लगी हुई है.

आपको भूलना नहीं चाहिए की डेविल हमेशा इसके बदले में आपसे कुछ न कुछ लेता ही है. एक एग्रीमेंट या आपकी आत्मा का समझौता काफी नहीं है. आपकी लाइफ इस समझौते के बाद पूरी तरह बदल जाती है इसलिए इसके जाने अनजाने परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए.

ऐसा इसलिए क्यों की डेविल हमेशा आपके दिमाग से खेलता है. अगर आप कमजोर पड़े तो सिर्फ आपकी आत्मा ही नहीं बहुत कुछ आप दांव पर लगा देते है.

डील या पैक्ट के दौरान क्या उम्मीद ना रखे

डेविल ऐसे किसी भी समझौते के दौरान आपके दिमाग से खेलने की कोशिश करता है. वो आपको आपके मकसद और उम्मीदों से भटकाने की कोशिश करते हुए ऐसी पेशकश भी रख सकता है जो आपके उदेश्य में शामिल ही नहीं है. एक उदाहरण के लिए आपका लालच जिसका डेविल फायदा उठा सकता है.

वो आपको और ज्यादा देने के लालच दे सकता है और अगर आप लालच में आकर उसके साथ एग्रीमेंट की शर्त से बढ़कर समझौता कर लेते है तो उसके बाद जाने अनजाने परिणाम देखने को मिल सकते है. ये समझौता आपको फायदा देने की बजाय डेविल का गुलाम बनाकर रख सकता है.

पैक्ट के दौरान अपनी सीमा को कभी ना भूले, लालच पर काबू रखे और खुद को भटकने से बचाए. जितना ज्यादा आप पैक्ट के दौरान अवेयर होंगे उतना ही आपकी डील सेफ रहती है.

शैतान से समझौता से जुड़ी किसी भी डील से पहले आपको क्या जान लेना चाहिए

कोई भी एग्रीमेंट सेफ नहीं होता है. अगर आप उस एग्रीमेंट से जुड़ी जानकारी और उसके छिपे हुए रिस्क के बारे में जानते है तो ये पैक्ट आप आसानी से पूरा कर सकते है.

  1. how to connect with spiritsसबसे पहले तो पैक्ट के दौरान एग्रीमेंट से जुड़ी हर जानकारी का आपको पता होना चाहिए. आपको वास्तव में पता होना चाहिए की आप कैसा सौदा कर रहे है और उसके बदले में आपको क्या मिलने वाला है. एग्रीमेंट की कुछ सीमा होती है जिसका पालन दोनों पार्टी की तरफ से होना चाहिए.
  2. डेविल के साथ समझौता करने के बाद आपके पर्सनल और आध्यात्मिक लाइफ में क्या बदलाव आने वाला है उसका आपको क्लियर पता होना चाहिए. ये सब कल्चर पर आधारित है. ठीक वैसे ही जैसे हमजाद की साधना के बाद आप गृहस्थ रह सकते है या नहीं ये उस तरीके पर निर्भर है जिसके जरिये आप साधना कर रहे है.
  3. समझौता हमेशा लीगल तरीके से होना चाहिए. आप पैक्ट के दौरान क्या चाहत रखते है और उसके बदले में डेविल आपसे क्या डिमांड करता है या कर सकता है ये सबकुछ लीगल होना चाहिए.

इससे पहले की आप शैतान से समझौता करने के लिए किसी एग्रीमेंट को साइन करे आपको इसके जाने अनजाने रिस्क के बारे में पता होना चाहिए. पैक्ट को साइन करने के बाद आपकी लाइफ में Physical, mental and Spiritual change किस तरह आने वाले है इसका आपको पहले ही पता होना चाहिए.

पैसा और पॉवर पाने के लिए शैतान से समझौता कैसे करे स्टेप गाइड

शैतान से समझौता करने के लिए आपको 3 स्टेप के गाइड को फॉलो करना होगा.

ये समझौता 3 स्टेप में होता है जिसमे पहले स्टेप पर आपके द्वारा की जाने वाली एक रिचुअल है, इसके बाद दूसरे स्टेप पर एग्रीमेंट तैयार करना और उसके बाद उसे सही तरह से स्टोर करना होता है.

  1. आप किस डेविल के साथ पैक्ट / समझौता करना चाहते है उसके लिए आपको सबसे पहले उन्हें summon ritual के जरिये बुलाना होगा. ये निर्भर करता है की आप किस डेविल के साथ समझौता करना चाहते है. लूसिफर डेविल के साथ पैक्ट साइन करने से जुड़ी रिचुअल को हम पहले ही शेयर कर चुके है. अगर आप इससे जुड़ी और रिचुअल देख रहे है तो आपको How to make pact with devil, Making pact with lucifer, how to summon bune and king paimon जैसी रिचुअल को देखना चाहिए.
  2. कॉन्ट्रैक्ट को लिखना Making a pact with devil lucifer in Hindi के दौरान आपको समझौता तैयार करना होता है. आमतौर पर सबसे ज्यादा पोपुलर तरीका है Blood oath or pact का जिसमे हम एक सफ़ेद या पीले रंग का पेपर लेते है. काले रंग की स्याही से इस पर आपका समझौता तैयार होता है. इस एग्रीमेंट के पेपर को 3 स्टेप में बनाना होता है.

पहले भाग में हम जिस डेविल का आवाहन कर रहे है ये उसकी लाइन होती है. इस लाइन में वो हमारे द्वारा रखी जाने वाली शर्त को मानने को बाध्य होता है. डेविल हमारी किन तरह से सहायता करने वाला है ये सब पहले भाग में शामिल होता है. इसे बनाते समय साफ़ भाषा में अपने उदेश्य को लिखे की आखिर आप वास्तव में डेविल से चाहते क्या है.

अमीर बनने के लिए आत्मा का शैतान से समझौता के दूसरे भाग में व्यक्ति विशेष उस आत्मा की मदद के बदले में उसे क्या ऑफर कर रहा है ये लिखना होता है. डेविल की मदद के बदले वो उसे क्या ऑफर करने वाला है और डेविल की किन किन शर्तो को मानने को बाध्य है ये सब इसमें लिखा होता है.

इस एग्रीमेंट के सबसे अंत में निचे की राईट साइड में डेविल के सिगिल ( संकेत ) को बनाना होता है और दूसरी साइड में व्यक्ति को अपने इंडेक्स फिंगर के खून की छींटे देने होते है. ये सब आप डेविल के उपस्थिति को अनुभव करते हुए भी कर सकते है और अगर आपको उनके होने का अहसास ना हो तो रिचुअल को पूरा करने के बाद इसे तैयार कर सकते है.

आप इस पैक्ट को हाथ से लिख सकते है या फिर प्रिंट करवा सकते है. किसी भी कंडीशन में आपको सिर्फ समझौते से जुड़ी शर्त और नियम को पालन करना होता है.

Read : किसी को वश में करने की प्रबल दुआ का सबसे आसान तरीका किसी से अपनी बात कैसे मनाए

पैक्ट को स्टोर करने का सही तरीका

रिचुअल को पूरा करने के बाद आपको इस एग्रीमेंट / पैक्ट को ऐसी जगह रखना होता है जहाँ से ये किसी और के हाथ न लगे. इस पैक्ट को किसी ऐसी जगह रखे जहाँ से ये किसी के नजर में ना आए यहाँ तक की आप खुद इसे दोबारा कुछ समय के लिए हासिल न कर सके.

आप चाहे तो इस पैक्ट को किसी ऐसी जगह दफ़न कर सकते है जहाँ से आप कुछ समय के लिए दूर हो. जैसे किसी Graveyard, खेती वाली जगह जहाँ आपका या किसी और जाना बहुत मुश्किल हो.

the contract of devilअमीर बनने के लिए शैतान से समझौता के बाद इस पैक्ट को दफ़न करने के पीछे सिर्फ एक ही उदेश्य है. एक ऐसा गेटवे तैयार करना जिसके जरिये डेविल आपके दुनिया में आ सके और इस पैक्ट की शर्तो को पूरा कर सके.

बेहतर होगा किसी ऐसी जगह इसे दफ़न किया जाए जहाँ से आप इसे दोबारा हासिल न कर सके ताकि इस यूनिवर्स से जुड़ने का मौका मिल सके. इस एग्रीमेंट का आपके लिए कोई महत्त्व नहीं है. ये या तो आपको दोबारा नहीं मिलेगा या फिर यूनिवर्स द्वारा सोख लिया जायेगा. दोनों ही कंडीशन में ये आपके लिए काम करेगा.

ये इस पैक्ट के काम करने का सही तरीका है ताकि इसका दोनों तरफ से पालन हो.

डेविल के साथ समझौता करने के जाने अनजाने परिणाम जिनके लिए आपको रेडी रहना चाहिए

डेविल के साथ समझौता करना आपको अमीर बना सकता है. आप जो चाहे वो हासिल कर सकते है लेकिन किस शर्त पर ? यहाँ बात सिर्फ आपकी आत्मा के साथ डील तक ही नहीं है. कई बार शैतान से समझौता करना आपको आपकी उम्मीद से कही ज्यादा महंगा पड़ता है.

ऐसे कुछ जाने अनजाने परिणाम है जो आपको डेविल या शैतान के साथ किये जाने वाले समझौते के परिणामस्वरूप भुगतने पड़ते है.

  • अगर आप डेविल से समझौता कर रहे है तो सबसे पहली कीमत है आपकी आजादी. आप अपनी आजादी और भाग्य के फैसले को खुद नहीं ले सकते है और अब आपको आगे की लाइफ एक शैतान की शर्तो के साथ बितानी पड़ेगी.
  • डील के बाद आपकी अपनी कोई इच्छा नहीं होगी. आप अपने भाग्य और पसंद को लेकर खुद फैसले नहीं ले सकते है ये सब अब शैतान द्वारा कण्ट्रोल होगा.
  • आप अमीर बनने के लिए शैतान के साथ डील करे और उसके बाद एक अच्छा व्यक्ति बन कर रह सके ये संभव नहीं है. इसके परिणामस्वरूप आप अपने लोगो से दूर धीरे धीरे अलग और अकेले होने लगेंगे.
  • डेविल के साथ डील करने के बाद आप अपनी Spirituality and spiritual life से दूर हो जायेंगे. शैतान से समझौता से जुड़े इस अनचाहे परिणाम का हर धर्म में जिक्र है और आप इससे बच नहीं सकते है.

शैतान से समझौता करने के बाद भी आपको इस तरह के परिणाम के लिए रेडी रहना चाहिए. बेशक आप कितनी भी सावधानी रखे डेविल आपके दिमाग से खेलना बंद नहीं कर सकता है. जिस दिन आप कमजोर हुए आप अपनी फ्री विल को खो देंगे.

ये सब जानने के बाद भी क्या आप डेविल के साथ आत्मा का सौदा करने को तैयार है ?

Read : बॉडी और घर से जिन्न को भगाने का इस्लाम में सबसे आसान अमल और सूरा

क्या वाकई शैतान से समझौता कर हम अमीर बन सकते है ?

कुछ ऐसी सच्चाई और फैक्ट जो इस दावे को मजबूत करते है उसमे है भारत देश में पारलौकिक शक्तियों की पूजा करना. हम पहले की पोस्ट में इसके बारे में बात कर चुके है. देखा जाए तो डेविल के साथ किया जाने वाला समझौता और भारत में चौराहे वाली माता की पूजा करना, लोक देवी देवता की पूजा करना ये सब एक जैसे है.

हमारा उदेश्य किसी धर्म को आहत नहीं करना है बल्कि इन दावो को आपस में जोड़ना है. अगर आप शीतला माता की पूजा करते है तो आपको मालूम होगा की उन्हें हमेशा खास समय पर भोग दिया जाता है. जब आप ऐसा नहीं करते है तब आपको नुकसान देखना पड़ता है.

अगर गुड़गाँव वाली माता शीतला या चौगान माता या फिर चौराहे वाली माता के चमत्कार के बारे में बात करना शुरू करे तो एक अलग पोस्ट बनाई जा सकती है. उसके बारे में हम अलग से अपने अनुभव शेयर करेंगे.

इसके अलावा इस दावे को मजबूती देने वाला एक दावा आपके अवचेतन मन की शक्ति है.

आप एक पेपर पर काल्पनिक शक्ति ( अगर आप वैज्ञानिक सोच वाले है और इन सब में विश्वास नहीं करते है ) का आवाहन करते है और खुद से एक तरह की डील करते है. तब भी आप खुद के अवचेतन मन को ही प्रोग्राम कर रहे है और यूनिवर्स आपके लिए काम करना शुरू कर देता है.

अब ये आप पर है की आप किस तरह की सोच रखते है. अब तक मैंने खुद 3 अलग अलग पैक्ट रेडी किये है और उन्हें बनाने के 3 महीने के अन्दर अन्दर मुझे उस डील के अनुसार परिणाम भी मिले है.

ये पैक्ट शैतान से समझौता से जुड़े ना होकर नार्मल थे और इनमे किसी शैतान से समझौता नहीं होकर पारलौकिक शक्ति जिसमे आप बिलीव करते है उनके साथ किया गया समझौता था.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular