back to top
Monday, April 20, 2026
HomeRitualsत्रिलोचना आकर्षण प्रयोग वशीकरण की साधना का अभ्यास और एक दिवसीय सरल...

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग वशीकरण की साधना का अभ्यास और एक दिवसीय सरल साधना अचूक वशीकरण और मोहन के लिए

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग उन लोगो के लिए है जो वशीकरण में महारत हासिल करना चाहते है साथ ही खुद को आकर्षक बनाना चाहते है.

लाइफ में हर तरफ से निराशा मिल रही है तो उसे ठीक किया जा सकता है. आकर्षक व्यक्तित्व, समाज में अच्छा रुतबा और आसपास के लोगो में आपकी लोकप्रियता बनी रहे ऐसा कौन नहीं चाहेगा.

वर्तमान में खुद को आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना और समाज में खुद को ऊपर ले जाने के लिए साधक कुछ खास साधनाओ का अभ्यास कर सकते है.

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना का अभ्यास करना ना सिर्फ आपको आकर्षक बनाता है बल्कि, आपके आत्मविश्वास में भी मजबूती लाता है.

आप खुद को ओजस्वी महसूस करना शुरू कर देते है जिसकी वजह से आपके आसपास के लोग बरबस ही आपकी तरफ आकर्षित होना शुरू हो जाते है.

अगर लोग आपसे इर्ष्या रखते है और आपको महत्त्व नहीं देते है तब इस साधना का अभ्यास करना आपको उनके बीच लोकप्रिय बनाता है.

आज के इस आर्टिकल में हम वशीकरण और आकर्षण शक्ति को बढाने वाली एक खास साधना के प्रयोग के बारे में ही बात करने वाले है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग

इस साधना का अभ्यास करना साधक को लाइफ में कई जगहों पर काम आता है फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ हो या फिर वर्क प्लेस हो आपको हर जगह इससे कामयाबी हासिल करने में मदद मिलेगी.

इस साधना के जरिये आप पति पत्नी के बीच के मतभेद को दूर कर सकते है. लाइफ में एक नयी उमंग का संचार कर सकते है और आकर्षक बन सकते है. आइये जानते है इस खास साधना के बारे में और इसकी आसान विधि जिसे घर पर रहते हुए पूरा किया जा सकता है.

आखिर क्यों करना चाहिए आपको त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना ?

ऐसी कई वजह है जो इस साधना को महत्वपूर्ण साधनाओ में से एक बनाती है. अगर आप अपनी लाइफ में खुद को आकर्षक महसूस नहीं कर रहे है, आपके अन्दर उत्साह की कमी है या फिर आप अपने आसपास के लोगो को आकर्षित करने में नाकाम महसूस करते है तो आपको त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना जरुर करनी चाहिए.

अपने आप से पूछे आपको ये साधना क्यों करनी है ?

  • क्या आप में आत्मविश्वास की कमी है?
  • क्या आपका इच्छित कार्य पूरा नहीं होता है?
  • क्या आपका पति किसी और के प्रति अनुरक्त है?
  • क्या आपके व्यक्तित्व से सामने वाला प्रभावित नहीं हो पाता ?

इन्हीं प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत है

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना का अभ्यास करना अपने-आप में श्रेष्ठ एवं अद्वितीय साधना है, और जिसे सिद्ध कर साधक एक प्रकार के आकर्षण को अपने पूरे शरीर में समाहित कर लेता है.

हिमालय के एक संत के अनुसार त्रिलोचना एक ऐसी देवी है, जिसकी देहकान्ति बाल सूर्य के समान है.

देह का वर्ण सिन्दूर के समान अरुण और सौन्दर्य का साकार पुंज है. इस देवी की यदि कृपा-दृष्टि किसी साधक पर हो जाती है तो वह उसे सम्पूर्ण सौन्दर्यशाली बना देती है.

त्रिलोचना देवी का साधक जिसे देखकर कोई भी स्तम्भित खड़ा रह जाए फिर कौन नहीं चाहेगा ऐसी श्रेष्ठ साधना को सिद्ध करना कौन नहीं चाहेगा.

जिसे देखकर कोई भी अपनी सुध-बुध खो बैठे और बाध्य हो जाए टकटकी लगाकर देख लेने को, उसे छू लेने को, उसे पा लेने को, उसमें समाहित हो जाने को ऐसे सौन्दर्य को, ऐसे प्रभावयुक्त व्यक्तित्व को, ऐसे आकर्षण को प्राप्त करने के लिए तो सभी उत्सुक रहते हैं.

साधारण मानव ही नहीं अपितु अप्सराएं एवं गन्धर्व भी ऐसी आकर्षण युक्त देह की प्राप्ति के लिए सर्वथा लालायित रहते हैं.

और त्रिलोचना ऐसी ही देवी हैं, जो अपने भक्त एवं साधक पर प्रसन्न हो उसे ऐसी देह, ऐसा व्यक्तित्व प्रदान कर देती हैं जो दूसरों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर लेता है.

त्रिलोचना आकर्षण एक तांत्रोक्त प्रयोग है जिसकी “त्रिपुरा तंत्र” तथा “भूत डामर” में विस्तृत रूप से विवेचना की गई है.

यह त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना को अत्यन्त ही महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ प्रयोग बनाता है और जिसको सम्पन्न करने से व्यक्ति का कायाकल्प तक हो जाता है.

Read : सम्मोहन वशीकरण प्रयोग की साधना का एक दिवसीय अभ्यास से हासिल कर सकते है सम्मोहन और वशीकरण की शक्तियां

त्रिलोचना सुंदरी आकर्षण और वशीकरण की साधना की विधि

यह ऐसा ही श्रेष्ठ एवं आश्चर्यचकित कर देने वाला प्रयोग है जिसे प्रत्येक साधक को सम्पन्न करना ही चाहिए. पुरुषों की अपेक्षा यदि स्त्री इस प्रयोग को सम्पन्न कर ले, तो वह पूर्ण यौवनवान आकर्षित एवं सम्मोहित कर देने वाला सौन्दर्य प्राप्त कर लेती है.

फिर उसके सारे शरीर में यौवन का ऐसा सागर लहराने लगता है कि उसे देखकर कोई भी पुरुष अपने आपे में नहीं रह पाता. फिर वह एक बार भी यदि किसी को पलक उठा कर देख ले, तो वह उससे प्रभावित व आकर्षित हुए बगैर नहीं रह पाता.

vashikaran and attraction power ritual goddess

स्त्री और पुरुष दोनों ही इस साधना के जरिये अपूर्व यौवन अवस्था को प्राप्त कर सकते है. आइये जानते है त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना की आसान मगर प्रभावी विधि के बारे में.

साधक इस साधना को शुक्रवार या रविवार के दिन संपन्न कर सकते है. ब्रह्ममहूर्त या मध्य रात्रि के समय इस साधना को पूरा किया जाता है.

सबसे पहले स्नान कर ले और सफ़ेद रंग की धोती पहन कर सूती या ऊनि सफ़ेद रंग के आसन पर उत्तर दिशा की ओर मुंह कर बैठ जाइये.

साधक को अपने सामने आकर्षण यंत्र की स्थापना करनी होती है. आप इसे सिद्ध कर सकते है या गुरु से इसकी आज्ञा ले सकते है. अगर आपके पास आकर्षण यंत्र नहीं है तो साधना में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है या फिर आपको साधना को दोहराना पड़ सकता है. लेकिन, साधना में सफलता पक्की मिलती है इस बात का विश्वास रखे.

संभव हो तो पूजागृह में “त्रिलोचना आकर्षण यंत्र” और “सम्मोहन गुटिका” को एक लकड़ी के बाजोट पर स्थापित कर दें. इसके पश्चात् साधक गुरु पूजन, यंत्र पूजन तथा सम्मोहन गुटिका का पूजन धूप, दीप, कुंकुम आदि से करें तथा पुष्प चढ़ाकर नैवेद्य आदि का भोग लगायें.

इन दोनों वस्तुओ को आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते है.

इसके पश्चात् साधक तीन बार “ॐ” का उच्चारण कर गुरु ध्यान सम्पन्न करें तथा अपनी इच्छानुसार गुरु मंत्र जप सम्पन्न करें. इसके बाद गुरुदेव से मन ही मन साधना में पूर्णता प्राप्त करने के लिए प्रार्थना कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करें. और तब त्रिलोचना माला  की 11 माला निम्न मंत्र का जप सम्पन्न करें.

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना का मंत्र : ॐ हूं आकर्षण वशीकरणाय फट्

मंत्र-जप सम्पन्न करने के पश्चात् गुरु आरती सम्पन्न कर पूरे परिवार में भोग वितरित करें तथा कम-से-कम बात करें. साधक जितना ज्यादा शांत रहेगा उतना उसकी स्थिरता बढ़ेगी और साधना में सफलता सुनिश्चित होगी.

इस साधना को पूरा करने के पश्चात् उस यंत्र, गुटिका तथा माला को किसी नदी अथवा तालाब में विसर्जित कर दे. यह विसर्जित करने की क्रिया साधना सम्पन्न करने के दूसरे दिन करें.

Read : किसी के भी मन का हाल बताने वाली कर्ण पिशाचनी मंत्र साधना का अभ्यास और इसकी 6 सबसे आसान और प्रमाणिक विधियाँ

त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना के फायदे

इस साधना प्रयोग को सम्पन्न करने पर निम्न लाभ साधक को प्राप्त होते है जैसे की

  • यदि किसी स्त्री का पति दूसरी स्त्री के चक्कर में हो तो इसे सम्पन्न कर उसे अपनी ओर आकर्षित किया जा सकता है.
  • कैसा भी रुग्ण शरीर हो, उसे पूर्णरूप से स्वस्थ किया जा सकता है.
  • कमजोर व वृद्ध व्यक्ति भी इसे सम्पन्न कर पुनः यौवनवान बन सकता है.
  • इस त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना को सम्पन्न कर किसी को भी अपने वश में किया जा सकता है.
  • इस प्रयोग द्वारा साधक सुन्दर, बलशाली, पराक्रमी और तेजस्वी व्यक्तित्व प्राप्त कर लेता है.
  • इस प्रयोग को करने से उसके मन में किसी भी प्रकार की कोई हीन भावना नहीं रह जाती है.
  • त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना का अभ्यास आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाला महत्त्वपूर्णप्रयोग है.
  • जिस स्त्री को प्राप्त करने की चाह साधक के मन में हो, यह प्रयोग सम्पन्न कर लेने पर वह स्वतः ही आकर्षित होकर उसके समक्ष उपस्थित हो जाती है.
  • इसे सम्पन्न करने पर वह साधक जिस किसी भी व्यक्ति से चाहे अपनी बात आसानी से मनवा सकता है. वह जो भी कहता है, लोग उसी को सही मान बैठते हैं.
  • त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग को सम्पन्न कर मनचाहा कार्य सिद्ध किया जा सकता है.
  • साधक जब इस प्रयोग को सिद्ध कर लेता है, तो उसके शरीर के चारों ओर एक प्रकार की आभा सी दिखाई देने लगती है.
  • त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग की साधना का अभ्यास एक अद्भुत एवं गोपनीय प्रयोग है जिसे सम्पन्न करने पर इसके परिणाम स्वतः ही साधक को अनुभव होने लगते हैं.
  • किसी को भी वश में करने का त्रिलोचना आकर्षण प्रयोग एक अचूक प्रयोग है.

इस साधना के बारे में विदित है की इस साधना के जरिये अप्सरा और उर्वशी तक का वशीकरण करना संभव है तो फिर इंसानों को वश में करना कहा मुश्किल रह जाता है. इस साधना के अलौकिक अनुभव और लाभ के बारे में बात करना भी संभव नहीं है.

जितना ज्यादा समय आप साधना में देंगे आपको वैसे ही अलौकिक अनुभव होने शुरू हो जाते है.

साधना सामग्री का महत्त्व और ना मिलने की स्थिति में क्या करना चाहिए ?

किसी भी साधना में कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओ को शामिल करना बेहद जरुरी होता है. सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओ में यंत्र स्थापना और माला का होना जरुरी माना जाता है. पहले के समय में साधना गुरु द्वारा दी जाती थी जिसकी वजह से ये सब वस्तुए मिलना आसान था.

achook vashikaran ritual pryog

वर्तमान में साधना गुरु दीक्षा के बाद दी जाती है जिसके लिए साधना शुल्क और वस्तुओ का खर्च लिया जाता है.

मेरा मानना है की जहाँ तक संभव हो अगर आप यंत्र और माला जैसी वस्तुओ को गुरु द्वारा लेने की सोच रहे है तो शिविर में लेने से बचे. पर्सनल मिले और उसी दौरान साधना से जुड़े किसी भी डाउट को क्लियर करने के बाद उनसे इन वस्तुओ की याचना करे.

अगर आप इन वस्तुओ को नहीं ले पा रहे है और इनके बगैर ही साधना करने के बारे में सोच रहे है तो ऐसा भी संभव है लेकिन, भौतिक वस्तुए आपके लिए साधना में सफलता का मार्ग पक्का करती है.

ऐसे में मुमकिन है की आपको एक बार में सफलता न मिले इसलिए बार बार अभ्यास को दोहराते रहे. आप संकल्प लेकर साधना शुरू करे और एक से 2 हफ्ते तक साधना को जारी रखे.

एक बात का हमेशा ध्यान रखे की साधना में महत्त्व आपकी एकाग्रता और उर्जा का है. आप भौतिक माध्यम से जल्दी सफलता हासिल कर सकते है लेकिन, अंत में सिर्फ आपकी एकाग्रता और उर्जा ही सबसे ज्यादा मायने रखती है.

Read : तुरंत वशीकरण करने के लिए अचूक वशीकरण के उपाय 

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular