back to top
Wednesday, May 20, 2026
HomeHypnosis and mesmerismमैडिटेशन और सम्मोहन दोनों में समानता है और अंतर से समझे कौनसी...

मैडिटेशन और सम्मोहन दोनों में समानता है और अंतर से समझे कौनसी तकनीक आपके लिए बेहतर है

Is hypnosis and meditation the same? Difference between hypnosis and meditation. दोनों में बेहतर क्या है ?

क्या कभी आपने सोचा है की मैडिटेशन और हिप्नोसिस दोनों में ही कुछ समानताए है और दोनों का प्राथमिक कार्य हमारे बॉडी और माइंड को रिलैक्स करना है. ऐसी स्थिति में अगर हमें मैडिटेशन के दौरान सफलता नहीं मिलती है तो क्या हम सम्मोहन की सहायता ले सकते है ?

ध्यान और सम्मोहन दोनों में कुछ समानताए है और कुछ अंतर जिन्हें अगर आप जान ले तो आपको दोनों में कौनसी तकनीक आपके लिए सही है इसका अंदाजा हो जायेगा.

आपको जानकर हैरानी हो सकती है की सम्मोहन की सफलता दर 93% है और सम्मोहन के ऐसे कुछ फायदे है जो आपको मैडिटेशन में काफी समय के अभ्यास के बाद मिलते है.

ज्यादातर लोग hypnosis and meditation के अभ्यास के फायदे में अंतर नहीं कर पाते है.

इस आर्टिकल में हम Alter state of consciousness यानि चेतना के एक स्तर से दूसरे स्तर तक बदलाव में ध्यान और सम्मोहन दोनों में से कौनसी तकनीक प्रभावी है इसके बारे में जानने वाले है.

चेतना के स्तर में बदलाव ही है जो आपको रिलैक्स होने में हेल्प करता है और आप अवचेतन मन की गहराई और अंतर्मन से जुड़ाव बना पाते है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
hypnosis and meditation

सवाल ये है की इसके लिए कौनसी तकनीक सही है ध्यान का नियमित अभ्यास या फिर सम्मोहन का अभ्यास करना जिसके जरिये तनाव से दूर रहते हुए हम आसानी से चेतना के अलग अलग स्तर पर जा सकते है.

इसके लिए आपको hypnosis and meditation के फायदे उनकी समानताए और उनके बीच सबसे बड़े अंतर को जानना होगा. सिर्फ तभी आप अपने लिए सही तकनीक का चुनाव कर पाएंगे. आइये जानते है इस आर्टिकल में सबकुछ डिटेल से.

Self-Meditation Vs Self-Hypnosis | How Are Meditation and Hypnosis Similar? | How Are Meditation and Hypnosis Different?

Hypnosis and meditation दोनों चेतना के स्तर में कैसे बदलाव करते है?

अगर आप मैडिटेशन और सम्मोहन का बेसिक जानते है तो आपको पता होगा की दोनों ही तकनीक में हम सबसे पहले बॉडी और माइंड को रिलैक्स करते है ताकि चेतना के दूसरे स्तर तक पहुंचा जा सके.

हमारा चेतन मन दुनिया भर के विचारों से घिरा हुआ रहता है और पहले स्तर पर यही सब होता है. आप खुद को विचारो से घिरा हुआ महसूस करते है जहाँ आपके मन में विचार चलते रहते है और आप उन पर काम करते रहते है.

Hypnosis and meditation practice to control your thoughts के जरिये आप विचारो को सही दिशा दे सकते है.

ध्यान दे चेतना के पहले स्तर पर आपके विचारो पर आपका कोई कण्ट्रोल नहीं होता है. आप किसी एक विचार पर फोकस होने की कोशिश करेंगे तब भी आप अपना 100% उसमे नहीं दे पाते है.

बॉडी और माइंड को रिलैक्स कर चेतना के दूसरे स्तर तक पहुंचा जाता है ताकि आप विचारो की मात्रा को कण्ट्रोल कर सके और आपका दिमाग मनचाहे विचार पर फोकस हो सके.

हम पहले की पोस्ट में चेतना के अलग अलग स्तर और उनमे होने वाले बदलाव के बारे में पढ़ चुके है. इसलिए आज की पोस्ट में हम सिर्फ basic of hypnosis and meditation in Hindi के बारे में जानेंगे.

मैडिटेशन का बेसिक – कैसे काम करता है ध्यान

नियमित तौर पर मैडिटेशन का अभ्यास करना आपके मानसिक जागरूकता ( mental awareness ) को बढाता है. आप अपने विचारो पर बेहतर फोकस कर पाते है और उन्हें समझ पाते है.

मैडिटेशन का अभ्यास किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है और हर धर्म में इसके बारे में बताया गया है.

जैसे जैसे हम आधुनिकता में आगे बढ़ रहे है शारीरिक मेहनत की बजाय मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ रहा है और इसी वजह से मैडिटेशन बीते कुछ सालो में psychotherapeutic technique की तरह उभर कर आया है.

मैडिटेशन की अनेको विधि है जिनका आप अभ्यास कर सकते है और हर विधि अपने आप में यूनिक है जिसका प्राथमिक कार्य आपकी चेतना और जागरूकता के स्तर में सुधार करना है.

नियमित तौर पर किया जाने वाला मैडिटेशन का अभ्यास आपको कई फायदे दे सकता है जैसे की

  • चेतना के स्तर और जागरूकता के स्तर में बदलाव और सुधार.
  • नकारात्मक विचारो को रोकता है जिसकी वजह से आप सकारात्मक बने रहे है.
  • तनाव को हैंडल करने में आसानी रहती है और आप शांत रहते हुए तनावपूर्ण स्थिति को हैंडल कर लेते है.

ये सब फायदे आपको मैडिटेशन के रेगुलर अभ्यास से मिलते है जिसकी वजह से आपकी डेली लाइफ में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलता है.

सम्मोहन का आधार – कैसे काम करता है सम्मोहन

सम्मोहन दो लोगो के आपस में पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है. इसमें एक एक्सपर्ट अपने क्लाइंट को मानसिक जागरूकता यानि वही मेंटल अवेयरनेस की अवस्था में जाने में मदद करता है. देखा जाए तो सम्मोहन और मैडिटेशन एक जैसे है.

फर्क सिर्फ इतना है की मैडिटेशन में आप खुद मेहनत करते है और अपने आप को कमांड करते है जबकि सम्मोहन में आपके ऊपर बाहरी व्यक्ति का नियंत्रण होता है और आप उनका सहयोग करते हुए बॉडी और माइंड को रिलैक्स करते है.

सम्मोहन में जब आपका बॉडी और माइंड रिलैक्स हो जाता है तब एक्सपर्ट सुझाव की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए आपके व्यवहार, आदत और इमोशन में बदलाव करने की कोशिश करते है.

सम्मोहन की अवस्था में माध्यम रिलैक्स होता है इसलिए वो सुझाव के लिए ओपन होता है और उसे आसानी से एक्सेप्ट कर लेता है.

बात करे सम्मोहन के फायदे के बारे में तो आज वैज्ञानिक तौर पर इसके कई फायदे को साबित किया जा चूका है जैसे की

  • कई मेंटल कंडीशन और डिसऑर्डर का सफलतापूर्वक इलाज करने में सक्षम है.
  • मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे की depression, anxiety, and phobias का समाधान सम्मोहन के जरिये आसानी से किया जा सकता है.
  • मेडिकल कंडीशन जैसे की asthma, insomnia, and skin conditions में भी सुझाव की शक्ति काम करती है और इलाज करने में आसानी रहती है.

इसके अलावा सम्मोहन आपको अच्छी आदत बनाने, बुरी आदत को छोड़ने और अपने बॉडी और माइंड को प्रोग्राम करने में हेल्प करता है.

सेल्फ-मैडिटेशन VS सेल्फ-हिप्नोसिस

बात की जाए different technique used by hypnosis and meditation की तो ऐसी कई विधि है जिनका अभ्यास कर आप खुद कर सकते है और दूसरो की हेल्प भी ले सकते है.

किसी तकनीक का चुनाव करना इस बात पर निर्भर करता है की आप दूसरो की हेल्प लेना चाहते है या फिर इसका अभ्यास खुद ही करना चाहते है.

hypnosis practice at home

ऐसी स्थिति में आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके लिए अभ्यास करना आसान हो जाए और कौनसी तकनीक ( basic technique to follow for hypnosis and meditation practice ) आपके लिए सही रहेगी इसका चुनाव करने में आसानी रहे.

Self-Meditation: मैडिटेशन को आप आसानी से समझ सकते है. एक शांत जगह का चुनाव कर आराम से कुछ देर बैठना और अपने विचारो को किसी एक जगह केन्द्रित करना यही तो मैडिटेशन की परिभाषा है जिसे आप हमेशा से सुनते आए है.

ये अभ्यास आमतौर पर अकेले किया जाता है लेकिन, वक़्त के साथ जैसे जैसे तनाव की स्थिति बढती जा रही है और मेंटल वर्क की वजह से तनाव और अवसाद के केस बढ़ते जा रहे है वैसे ही मैडिटेशन का अभ्यास करना मुश्किल होता जा रहा है.

ऐसी स्थिति में गाइडेड मैडिटेशन का अभ्यास काफी popular होता जा रहा है. एक मैडिटेशन टीचर अपने सुझाव से या फिर किसी बाहरी माध्यम से आप खुद को कमांड करते है.

ज्यादातर लोग इसके लिए मैडिटेशन म्यूजिक का चुनाव करते है और ये उन्हें आसानी से कुछ ही देर में रिलैक्स स्टेट में पहुँचने में हेल्प भी करता है. म्यूजिक के अलावा सुझाव, विजुअल का सहारा भी ले सकते है.

Self-Hypnosis: सम्मोहन के लिए माध्यम और hypnotist की हेल्प की जरुरत होती है. इसे आप अकेले में नहीं कर सकते है लेकिन, कुछ ऐसी तकनीक भी है जिनका अभ्यास कर आप आत्म-सम्मोहन का अभ्यास घर पर रहते हुए भी कर सकते है.

Hypnosis meditation के अभ्यास के दौरान माध्यम (अभ्यासकर्ता) बॉडी और माइंड को रिलैक्स स्टेट में ले जा सकता है. एक बार आप highly suggestible state में पहुँच जाते है आपके लिए किसी सुझाव को एक्सेप्ट करना आसान हो जाता है.

आत्म-सम्मोहन का अभ्यास करना काफी आसान है लेकिन बेहतर होगा की आप इसमें किसी तरह की जल्दबाजी ना करे. धीरे धीरे खुद को रिलैक्स करते हुए सुझाव के लिए तैयार करे.

Read : Guided Spiritual Meditation का अभ्यास करने से मिलते है ये 10 फायदे क्या आपने कभी कोशिश की ?

मैडिटेशन और हिप्नोसिस दोनों में क्या क्या समानता है ?

अब जब आप जानते है की hypnosis and meditation दोनों का बेसिक क्या है और ये कैसे काम करते है तो आपको लग रहा होगा की ये दोनों एक ही है.

आइये जानते है की आखिर क्यों लोगो को मैडिटेशन और सम्मोहन दोनों एक जैसे लगते है. What do meditation and hypnosis have in common?

मीडिया में फैलाया गया झूठ : मूवी और इन्टरनेट पर आपको मैडिटेशन / सम्मोहन दोनों के बारे में जानकारी कुछ इस तरह दिखाई जा रही है मानो ये कोई चमत्कार हो. इनका नियमित अभ्यास करना आपको सुपर बनाता है और आप ज्यादा शक्तिशाली बनते है लेकिन, क्या ऐसा सच में होता है ?

आमतौर पर basic function of hypnosis and meditation दोनों का आधार एक ही है आपके चेतना के स्तर में बदलाव करना और जब ऐसा होता है तब आप अपने विचारो के प्रति ज्यादा जागरूक होते है.

जितना ज्यादा आप जागरूक होंगे आपके लिए विचार का चुनाव करना और उसे एक्सेप्ट करना आसान हो जाता है.

मैडिटेशन या फिर सम्मोहन आपको सुपर ह्यूमन नहीं बनाता है. ये सिर्फ आपको अवचेतन मन के लिए रेडी करता है और आप सुझाव के जरिये खुद को प्रोग्राम करते है लेकिन, बॉडी की कुछ लिमिट होती है इसलिए आप उनसे आगे नहीं बढ़ सकते है.

लिमिट क्रॉस करने के लिए आपका नियमित अभ्यास और सालो की मेहनत की जरुरत होती है ये कुछ समय या कुछ महीनो का काम नहीं है.

अभ्यास करने का बेसिक तरीका : hypnosis and meditation दोनों में ही कुछ बेसिक बाते है जैसे की बॉडी और माइंड को रिलैक्स करना और गाइडेड मैडिटेशन का अभ्यास करना. दोनों तकनीक जब अप्लाई की जाती है तब ये सामान नहीं होती है.

बॉडी और माइंड का रिलैक्स स्टेट में होना : मैडिटेशन और सम्मोहन दोनों में ही अभ्यासकर्ता का बॉडी और माइंड रिलैक्स स्टेट में होना जरुरी है. इसके अलावा उनकी चेतना और जागरूकता भी मायने रखती है.

दोनों ही तकनीक में बॉडी और माइंड को रिलैक्स करने और फोकस करने में कुछ अंतर देखने को मिलते है जैसे की मैडिटेशन के दौरान हम सांसो पर फोकस रखते है वही एक व्यक्ति जिसे सम्मोहनकर्ता सम्मोहन के प्रभाव में ला रहा है वो उसके दिए गये सुझाव और शब्दों पर फोकस होता है.

मैडिटेशन और सम्मोहन दोनों किस तरह अलग है ?

Hypnosis and meditation दोनों के बारे में बेसिक जानने के बाद अब हम बात करेंगे की ये दोनों एक दूसरे से किस तरह अलग है और इनके काम करने के तरीके में क्या अंतर है. Difference between hypnosis and meditation in Hindi.

Hypnosis Is Goal-Oriented: मैडिटेशन की तुलना में सम्मोहन के दौरान आप अपने उदेश्य को लेकर ज्यादा फोकस होते है. मैडिटेशन के दौरान माइंड को रिलैक्स कर आपको इसके लिए तैयार किया जाता है. इस दौरान काफी ज्यादा फोकस और नियमित अभ्यास की जरुरत पड़ती है.

दूसरी तरफ सम्मोहन में आप बॉडी और माइंड को रिलैक्स करने के बाद सिर्फ उन सुझाव पर फोकस होते है जो आप चाहते है. मैडिटेशन के दौरान आपको सबसे पहले खुद को रिलैक्स करने पर मेहनत करनी पड़ती है उसके बाद आप ज्यादा से ज्यादा अवचेतन मन की गहराई में उतरते है.

Hypnosis session आपके उदेश्य पर फोकस होते है और दिए जाने वाले सुझाव उसी से जुड़े हुए होते है. यही वजह है की सम्मोहन या फिर आत्म-सम्मोहन के दौरान हमें जल्दी बेनिफिट मिलते है.

Wider Reasons for Use: हिप्नोसिस के दौरान आपका उदेश्य को लेकर फोकस होना ही काफी नहीं है. ऐसे कई और कारण है जो इसे खास बनाते है जैसे की different conditions, behavioural issues, disorders, and mental health problems में बेहतर परिणाम देना.

आप सुझाव की शक्ति का इस्तेमाल कर कुछ ही समय में मनचाहे परिणाम हासिल कर सकते है फिर चाहे वो आपकी मेंटल हेल्थ से जुड़े हो या फिर किसी तरह के डिसऑर्डर से बाहर निकलना.

मैडिटेशन का अभ्यास आपको रिलैक्स कर सकता है लेकिन, यही फायदे चाहिए तो आपको बहुत लम्बा वक़्त अभ्यास में देना होगा.

More Use In clinical settings: बात की जाए क्लिनिकल रिसर्च की तो हिप्नोसिस इसमें मैडिटेशन से आगे है. हालाँकि रिसर्च दोनों ही अभ्यास पर की गई है लेकिन, क्लिनिकल मेडिकल बेनिफिट में हिप्नोसिस के फायदे बेहद कम समय में परिणाम देने वाले है.

सम्मोहन को लेकर psychological therapy process के दावे मैडिटेशन की तुलना में कही अधिक है. दिए गए difference between hypnosis and meditation आपको इन दोनों में से बेहतर का चुनाव करने में हेल्प करेंगे.

Read : How to Practice Telepathic Hypnosis at Home top 3 Types in Hindi

मैडिटेशन और हिप्नोसिस दोनों को समझे और बेहतर का चुनाव करे निष्कर्ष

ऊपर दिए गए पॉइंट से ये तो क्लियर हो गया है की hypnosis and meditation किस आधार पर काम करते है, कैसे समानता रखते है और इनके बीच क्या क्या अंतर ( difference between hypnosis and meditation practice) है.

अब आप आसानी से अपने लिए एक बेहतर तकनीक का चुनाव कर सकते है. Hypnosis and meditation which one is better technique for you?

हमने ब्लॉग पर पहले से मैडिटेशन और हिप्नोसिस से जुड़ी अलग अलग पोस्ट शेयर की हुई है ताकि आप अपने लिए आसान और प्रभावी तकनीक का चुनाव कर सके.

अगर आप किसी तरह की मेडिकल कंडीशन, मेंटल हेल्थ या फिर मेंटल डिसऑर्डर से गुजर रहे है तो हिप्नोसिस का चुनाव करने आपके लिए बेहतर है क्यों की मैडिटेशन की तुलना में ये आपको बेहतर परिणाम और जल्दी असर दिखाता है.

अगर आप आत्म-सम्मोहन की विधि के बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो इसे ब्लॉग पर पढ़ सकते है.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular