back to top
Wednesday, May 20, 2026
HomeRelationship and Lifestyleब्रेकअप के बाद अचानक एक्स. का आपको अनब्लॉक करना जाने 10 सबसे...

ब्रेकअप के बाद अचानक एक्स. का आपको अनब्लॉक करना जाने 10 सबसे बड़ी वजह आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया

ब्रेकअप के लम्बे समय बाद एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण को जानने की कोशिश की है ? आखिर उन्होंने आपको अनब्लॉक क्यों किया है ?

ब्रेकअप आपके लिए कितना बुरा हो सकता है इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है खासकर तब जब आप किसी से सच्चे प्यार में हो. सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है Will My Ex Ever Unblock Me? एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण के बारे में जानते है.

जब कपल के बीच लड़ाइयाँ होना शुरू हो जाती है तब एक दूसरे को ब्लॉक करना आम बात है.

क्या होगा जब आप इस बात की उम्मीद लगा रहे होते है की आपका पार्टनर आपके साथ सुलह कर लेगा और इसी दौरान वो आपको फ़ोन और सोशल मीडिया से हर जगह से ब्लॉक कर देता है.

आप दोनों के बीच झगड़ा पहले से ही था और ब्लॉक करने के बाद आप कुछ भी उम्मीद खो देते है.

हालाँकि जब ऐसा हो तब हमें सबकुछ समय पर छोड़ देना चाहिए. क्या भविष्य में आपके एक्स. कभी आपको अनब्लॉक करेंगे या नहीं ? ये सवाल हम सबके मन में जरुर आता है. इस आर्टिकल में हम इस बारे में बात करने वाले है.

भविष्य में आपका पार्टनर आपको अनब्लॉक करेगा या नहीं इस बात की कई संभावनाए हो सकती है. एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण की बात करे तो कई बाते सामने आती है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण

जब आपका एक्स. आपको ब्लॉक करता है तब ये एक साफ संकेत होता है की अब वो आपमें कोई रूचि नहीं रखते है. आप दोनों के बीच ऐसे कई अनसुलझे मुद्दे है जिन्हें क्लियर किये बगैर आप कुछ भी ठीक नहीं कर सकते है.

अगर आपका पार्टनर आपको ब्लॉक कर रहा है तो ये हमेशा आपकी गलती नहीं होती है. खुद को कभी ये सोच कर दोष ना दे की आपके पार्टनर ने आपको ब्लॉक किया है तो इसके पीछे कही न कही आपकी ही गलती है.

आइये इस आर्टिकल में जानते है की आपके पार्टनर ने आपको ब्लॉक क्यों किया था और क्या भविष्य में वो आपको अनब्लॉक करेंगे. इस बात को लेकर होने वाली हर सम्भावना को समझे.

एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण

जब कपल एक दूसरे को ब्लॉक करते है तो इस बात की कई संभावनाए हो सकती है. जब आप ऐसा करते है तब इसके पीछे कई रीज़न हो सकते है.

एक दूसरे के बीच आकर्षण ख़त्म होने के कारण कपल एक दूसरे को ब्लॉक करते है.

लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है भविष्य में आपका पार्टनर कभी आपको अनब्लॉक करेगा. यहाँ पर एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण और इससे जुड़ी संभावनाए अनेको है.

समय के साथ कपल के बीच मनमुटाव धीरे धीरे ख़त्म होने लगता है और इस बात की सम्भावना बढ़ जाती है की कुछ समय बाद वो आपको अनब्लॉक कर सकते है.

Will My Ex Ever Unblock Me जैसे किसी भी सवाल को पूरी तरह से समझने के लिए आपको इसके पीछे की संभावनाए जाननी होगी.

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह के कनेक्शन में ब्लॉक हो चुके है और उम्मीद हार चुके है की अब शायद ही आप दोनों के बीच कुछ ठीक हो.

ऐसे में अगर वो आपको अनब्लॉक कर देते है तो क्या इसका मतलब ये है की वे आपकी लाइफ में वापस आना चाहते है ?

खैर एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण कई हो सकते है जिन्हें आपको समझना चाहिए.

ब्लॉक करने के बाद अनब्लॉक करने के पीछे की वजह

अगर आपके साथी ने आपको ब्लॉक किया था और अब वो आपको अनब्लॉक कर चुके है तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है समय के साथ उनका मन आपको लेकर साफ़ हो जाना है.

आपसी मनमुटाव के चलते जब बात बिगड़ने लगती है तब आपके साथी या आप एक दूसरे को ब्लॉक करना बेहतर समझते है क्यों आप आप दोनों ही एक दूसरे से गुस्सा होते है या फिर आपको लगता है की अगर इस वक़्त बाते ज्यादा हुई तो बात सिर्फ बढ़ेगी सुधरेगी नहीं.

अगर आप एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश करे तो आपको समझ आ जायेगा की वो ऐसा क्यों कर सकते है.

कपल जब गुस्से में रहते हुए फ़ोन कॉल या सोशल मीडिया के जरिये कांटेक्ट करते है तब एक दूसरे के बीच झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है.

कुछ समय के लिए आपके बीच एक गैप आ जाता है लेकिन, अब उन्होंने आपको अनब्लॉक कर दिया है तो आइये जानते है अगर आप एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण और वजह के बारे में.

एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण के पीछे के 3 सबसे बड़े रीज़न हो सकते है जैसे की

  1. आपको लेकर उनके मन में अब भी आकर्षण है.
  2. आपके साथ झगड़ने को लेकर उनके मन में पछतावा है.
  3. वो आपको टेस्ट कर रहे है.

ज्यादा डिटेल में जानना चाहते है तो यहाँ दिए जा रहे पॉइंट को समझे.

उनके मन में आपको लेकर अब कोई नफरत नहीं है

couple care each other

आपसी झगडे के बाद अगर आपके एक्स. आपको ब्लॉक कर देते है और कुछ समय बाद अनब्लॉक कर दे रहे है तो समझ जाइये की उनके मन में अब आपके लिए किसी तरह की नफरत या गुस्सा अब नही है.

आपको लेकर अब भी उनके मन में आकर्षण है और जो भी उन्होंने किया वो सिर्फ आपको आपकी गलती का अहसास करवाने के लिए किया गया था. आपके बीच अब कोई नफरत नहीं है ये सबसे बड़े एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में से एक है.

ये इस बात का सबूत है की अगर एक कपल के बीच ब्रेकअप होता है तो इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है की अब वे एक दूसरे की केयर करना बंद कर देंगे.

बेशक आपने बीते समय में उनके साथ कितना भी गलत क्यों ना किया हो लेकिन, वे आज भी आपकी परवाह करते है और इसी वजह से वो इस बात की परवाह ना करते हुए आपको अनब्लॉक करते है की आपने उन्हें कितना हर्ट किया था.

वो आपको आज भी याद करते है

अगर एक्स. पार्टनर आपको अनब्लॉक कर रहे है तो इसका एक मतलब ये भी है की वो आपको आज भी याद करते है. जब कपल के बीच लम्बे समय तक रिलेशनशिप चलता है तो एक दूसरे को भूल पाना इतना आसान नहीं होता है.

उनका अनब्लॉक करना इस बात की निशानी है की वे आपको आज भी याद करते है और आपको भूल नहीं पाए है.

ऐसे में उनका अनब्लॉक करना आपके मन में काफी सवाल खड़े कर सकता है. आपको अब भी याद कर रहे है जो की एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में सबसे बड़ी वजहों में से एक है.

अगर आपके मन में उनके लिए फीलिंग अब भी है तो क्या आप दोनों एक बार फिर से एक हो सकते है ऐसे सवाल आना स्वभाविक है लेकिन, अगर आपका एक्स. अब आपको कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहा है तो बीते समय की तरह गलतफहमी पैदा ना हो इस बात का ख्याल रखे.

Read : ब्रेकअप के बाद लड़के किस तरह के हालात से गुजरते है ? 7 बाते जो ब्रेकअप के बाद लड़को को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है

वो आज भी आपकी केयर करते है

ब्रेकअप के बाद आपके एक्स. का अनब्लॉक करना इस बात की तरफ इशारा करता है की वे आज भी आपकी केयर करते है. बेशक आप उनकी लाइफ में वापस ना जाओ या फिर आपका रिश्ता पहले जैसा ना रहे लेकिन, वे आपके लाइफ का हिस्सा आज भी है.

आप जब भी खुद को अकेला महसूस करेंगे या फिर उन्हें ऐसा लगेगा की आपको उनकी जरुरत है वे आपके आसपास होंगे. ये भी आपके एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में शामिल है.

क्या आपको वास्तव में उनके सपोर्ट की जरुरत है ?

कही आपका उनसे सपोर्ट लेना स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ देगा ?

अपने बीते कल की घटनाओं से सबक लेकर वर्तमान में परिस्थितियो को हैंडल करे.

एक बार फिर से वे आपसे जुड़ना चाहते है

आपके एक्स. का आपको अनब्लॉक करना इस बात का संकेत हो सकता है की वे आपसे फिर से जुड़ना चाहते है. जब आप बीते कल में कुछ अच्छी यादे बनाते है और आज उन्हें मिस करते है तो ये उन्हें भी आपको मिस करवाता है.

एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में से एक है उनका आपके लाइफ में वापस आना.

कपल एक दूसरे की यादो को मिस करते है और जब बार बार वे खुद को इन यादो से अलग नहीं कर पाते है तब उन्हें इस बात का अहसास होता है की उन्हें वापस आपकी लाइफ का हिस्सा बनना चाहिए.

कुछ मुलाकात कर उन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है. अगर आपको लगता है की आपका एक्स. आपकी लाइफ में वापस आने के लायक है तो उन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है.

आपको इस बात का अहसास उनसे अलग होने के बाद ही होता है की वे अब वो बन चुके है जैसा आप हमेशा से चाहते थे.

इस बात को नजरंदाज ना करे की अगर बीते समय में आप दोनों के अलग होने के पीछे कुछ गलतफहमी रही है तो उन्हें पहले क्लियर कर ले. बीते कल की घटनाओं को इग्नोर करना आपके आज के रिश्ते को बिगाड़ सकता है.

सबसे पहले आप अपने एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण के बारे में जानने की कोशिश करे और अपनी पूर्वधारणा पर निर्भर ना रहे.

Read : यूनिवर्स से मिलने वाले खास संकेत जो बताते है की कोई आपको बार बार याद कर रहा है

फिर से एक होने की उम्मीद होना

couple want to reunite

ब्रेकअप होने के पीछे ज्यादातर लड़ाई झगड़ा या फिर लम्बे समय से इग्नोर की जाने वाली कुछ छोटी छोटी प्रॉब्लम होती है.

अगर आपका एक्स. आपको अनब्लॉक कर रहा है तो इस बात की सम्भावना है की वे आपके साथ एक फिर से अपने रिश्ते को नयी शरूआत देना चाहते है.

अनब्लॉक होने के बाद इस बात की सम्भावना बन जाती है की आप दोनों के बीच सब सही हो जाए और आप एक हो जाए.

बेहतर होगा की आप कुछ भी करने से पहले एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण के बारे में ठीक से जान ले और ऐसा तभी संभव है जब आप उनसे इसके बारे में खुलकर बात करे.

इसके पीछे एक सबसे बड़ा रीज़न ये भी हो सकता है की वे ये देखना चाहते है की आप उनके बिना अब कैसा फील करते है ये फिर उनके वापस आने के बाद आप कैसा फील करेंगे बिना किसी रोमांटिक रिलेशनशिप की उम्मीद किये.

बेहतर होगा की आप किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले उनसे बात क्लियर कर ले की उनका वापस आने का क्या रीज़न है. उनके मन में क्या चल रहा है और वे वापस क्यों आना चाहते है.

उन्हें अहसास होता है की आपको ब्लॉक करना सिर्फ एक गलती थी

गुस्से में अपने पार्टनर को ब्लॉक करना ज्यादा बड़ा इशू नहीं है क्यों की जब गुस्सा शांत होता है तब वे खुद आपको अनब्लॉक करते हुए फिर से कांटेक्ट करने की कोशिश करते है.

आपको उनका इस तरह से बर्ताव करना शायद अजीब लगे लेकिन कुछ पार्टनर ऐसा इसलिए करते है ताकि वे गुस्से में आकर आपको कुछ ऐसा ना कह दे जिसकी वजह से आपके मन में हमेशा के लिए मनमुटाव पैदा हो जाए.

एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में से एक है उनका मन अब शांत है और वे आपको फिर से कांटेक्ट करेंगे.

अगर आपके पार्टनर आपको गुस्से में होने की वजह से ब्लॉक करते है और फिर खुद ही अनब्लॉक करते हुए आपसे बात शुरू करने की कोशिश करते है तो समझ जाए की ये एक सेफ तरीका है.

ऐसी स्थिति में अगर आप दोनों के बीच रिश्ता बिगड़ भी जाए तो आप किसी भी वक़्त उनके वापस आने की उम्मीद लगा सकते है.

देखना चाहते है की आप किसी और को डेट तो नहीं कर रहे है

कुछ लोग अपने पार्टनर को लेकर बेहद परेशान कर देने वाले होते है. क्या आपका पार्टनर आपको लेकर इर्ष्या रखते थे ?

अगर वे ऐसे लोगो में से एक है तो बेशक उन्होंने आपको ब्लॉक कर दिया था लेकिन, वे अब भी ये देखना चाहते है की आप खुश तो नहीं है.

एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में उनका आपको लेकर Insecure होना भी है.

कही आप किसी और को डेट तो नहीं कर रहे है ये जानना उनके लिए बेहद जरुरी बन जाता है क्यों की वे नहीं चाहते है की आप किसी और के साथ खुश तो नहीं है.

उन्हें लगता है की आपको अनब्लॉक करना उन्हें आपकी प्रोफाइल को जानने का मौका देगा और वे बार बार ये चेक करेगे की कही आपने उन्हें किसी और के साथ बदल तो नहीं दिया है.

अपने नए रिश्ते में फ़ैल होने के बाद उन्हें आपका महत्त्व पता चल गया है

couple miss each other

आपके एक्स. एक नए रिश्ते में खुद को फ़ैल पाने के बाद वापस आपकी लाइफ में आना चाहते है.

आपके एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में ये भी शामिल है की अब उन्हें इसका अहसास हो गया है की आप उनके लिए क्या थे.

वे चाहते है की आप दोबारा उनके साथ रिश्ते में आ जाए. यहाँ आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए की आप ब्रेकअप के बाद अपनी लाइफ में सब सही कर रहे थे और चाहे तो अब भी वैसे ही बने रह सकते है.

खुद पर भरोसा बनाए रखे और अपने लाइफ में किसी और पर निर्भर ना बने.

यहाँ पर ये फैसला पूरी तरह से आपका है की आप उनके साथ रिश्ते में फिर से एक होना चाहते है या नहीं. सिर्फ उनके सफल होने के लिए आप उनकी लाइफ में वापस जाए ऐसा जरुरी नहीं है. किसी और को आपका फायदा ना उठाने दे.

समय रहते आप अपने एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण को समझे और उसके बाद ही आगे की प्लान पर काम करे.

वो अब दूसरी एक्टिविटी से बोरियत महसूस करना शुरू कर देते है

आपके साथी का आपको ब्लॉक करने का सबसे बड़ा रीज़न आपका उनके लाइफ में हद से ज्यादा दखल देना हो सकता है.

बेशक आप उनके लिए कितने भी खास क्यों न हो लेकिन उनकी अपनी एक पर्सनल लाइफ है और आपका उसमे दखल देना उन्हें परेशान कर सकता है.

वे कुछ समय के लिए खुद को आपसे दूर कर लेते है ताकि अपनी लाइफ के दूसरे पहलूओ पर ध्यान दे सके.

10 सबसे बड़े एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में से एक है उनका समय के साथ दूसरी एक्टिविटी से बोरियत महसूस करना.

जब कुछ समय बाद वे हर जगह से फ्री हो जाते है तब वे सिर्फ आपका ख्याल करते है. आपका उन्हें याद आना इस बात का क्लियर साइन है की अब वो आपको अपनी लाइफ में वापस आने देना चाहते है.

Read : दो लोगो के बीच का चुम्बकीय आकर्षण जब यूनिवर्स खुद आपको सबसे खास व्यक्ति से जोड़ता है

वो सिर्फ आपके साथ कुछ समय बिताना चाहते है

ब्रेकअप और ब्लॉक होने के कुछ समय बाद अगर आपका एक्स. आपको अनब्लॉक कर रहा है और वापस कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहा है तो समझ ले की वो आपके साथ हुकअप करना चाहते है.

ज्यादातर मामले में ये एक शारीरिक आकर्षण से बढ़कर कुछ नहीं होता है इसलिए अगर वो आपकी लाइफ में वापस आने के बारे में सोच रहे है तो उन्हें शुरू में ही पूरे अधिकार ना दे.

एक सीमा के दायरे में रहते हुए उन्हें समझने की कोशिश करे और वापस आने के सॉलिड रीज़न जानने की कोशिश करे. एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण को समझे तो एक वजह ये भी निकल कर सामने आती है.

ब्रेकअप के बाद आपने खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए जो दायरे और नियम बनाए थे उन्हें बनाते हुए आप उनके साथ नयी शुरुआत कर सकते है लेकिन, उन्हें आपका फायदा उठाने ना दे.

वो आपको अपने नए रोमांटिक लाइफ को बताना चाहते है

new romantic relationship

आपके एक्स. पार्टनर ने आपको ब्लॉक कर दिया था और हर कनेक्शन को तोड़ दिया था. एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण में से एक है एक नयी शुरुआत करना.

उनका इस तरह अचानक अनब्लॉक करना खासकर तब जब वे एक नए रोमांटिक रिलेशनशिप में है इस बात का संकेत है की वे आपको अपने इस नए रिश्ते के बारे में बताना चाहते है.

इस तरह से आपके एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण और उनका इस तरह दिखावा करना एक तरह का शो ऑफ है जो की आपको निचा दिखाने की कोशिश है. उनका आज भी यही मानना है की उन्हें आपसे बेहतर पार्टनर मिला है और आप उनके लिए बेहतर नहीं थे.

अगर काफी समय गुजरने के बाद आपका एक्स. आपको अचानक ही अनब्लॉक कर देता है और चाहता है की आप उनकी वर्तमान लाइफ को देखे खासकर वे कितने खुश है और किसके साथ है तो समझ जाइये की वे आपको दिखाना चाहते है की वे अब कितना खुश है.

इस आर्टिकल में शेयर किये जाने वाले एक्स. पार्टनर के आपको अनब्लॉक करने के कारण और इसके पीछे की वजह को अपने वर्तमान अनुभव से जोड़े और किसी नतीजे पर पहुंचे.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular