back to top
Wednesday, May 20, 2026
Homesubconscious mindसपनो से जुड़े साइकोलॉजिकल फैक्ट जो आपको असहज महसूस करवा सकते है

सपनो से जुड़े साइकोलॉजिकल फैक्ट जो आपको असहज महसूस करवा सकते है

Psychological facts about dreams of someone in Hindi. क्या होता है जब हम किसी को अपने सपने में देखते है ?

आमतौर पर आपने सुना होगा की साइकोलॉजी के अनुसार अगर आप किसी को अपने सपने में देख रहे है तो कही न कही आप उसके ख्यालो में होते है. क्या वाकई ऐसा होता है.

आज के इस आर्टिकल में हम किसी को सपने में देखने से जुड़े साइकोलॉजिकल फैक्ट के बारे में बात करने वाले है.

आमतौर पर ऐसा देखने को मिलता है की हम अनजान लोगो को अपने सपने में देखते है लेकिन, ऐसा क्यों होता है ये आज तक रहस्य बना हुआ है.

अगर आप किसी से जुड़े सपने देख रहे है तो ये आपकी Unconscious Feelings को दर्शाता है.

दिनभर में हम ऐसी कई गतिविधि से गुजरते है जो हमारे लिए जरुरी होती है लेकिन हमारा Conscious mind किसी वजह से उन पर गौर नहीं करता है. ऐसी स्थिति में हमारा अवचेतन मन हमारा ध्यान उन गतिविधि की तरफ ले जाता है.

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ खास Psychological facts about dreams of someone के बारे में बात करने वाले है जो हमारे अवचेतन मन से जुड़े है.

ज्यादातर लोगो के लिए सपने सिर्फ उनकी अधूरी इच्छा को पूरा करने का जरिया होता है लेकिन, ये उससे कही ज्यादा है. सपने आपके अवचेतन मन की छिपी हुई भावनाओ को उजागर करते है.

Basic Reason of Unsuccess in Sadhna
Psychological Facts about Dreams of Someone

सपने देखना हमारे स्लीप साइकिल का हिस्सा है और ये पूरी तरह प्राकृतिक घटना है लेकिन, किसी खास व्यक्ति या घटना से जुड़ा सपना बार बार देखना आपके अवचेतन मन की उन शक्तियों की तरफ इशारा करता है जो आपके आने वाले भविष्य से जुड़ी है.

आइये जानते है ऐसे कुछ Interesting Psychological Fact About Dreaming Someone के बारे में.

Psychological facts about dreams of someone

एक अच्छी नींद लेना आपके बॉडी और माइंड को अगले दिन के लिए तैयार करता है लेकिन, क्या हो अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति या जगह से जुड़े सपने बार बार दिखाई दे ?

आपका दिमाग नींद से जागने के बाद 90% तक सपने को भूला चूका होता है और कुछ समय बाद सपने से जुड़ी हर एक्टिविटी को हम भूल जाते है.

आपका अवचेतन मन अधूरी इछाओ को सपनो के जरिये दिखाता है लेकिन, अगर आप बार बार किसी व्यक्ति विशेष फिर चाहे वो पहचान वाला हो या अनजान से जुड़े सपने देख रहे है तो आपको Psychological facts about dreams of someone के बारे में जरुर जानना चाहिए.

हमारा मन दुनिया के अनुसलझे रहस्यों में से एक है और उतना ही रहस्यमयी है आपका विशेष सपनो को देखना. इन सपनो को लेकर कई धारणा और थ्योरी दी जा चुकी है लेकिन, वैज्ञानिक तौर पर इन्हें साबित नहीं किया गया है.

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ Psychological facts about dreams of someone के बारे में बात करने वाले है जो आपको खास सपनो को देखने के पीछे के रहस्य को समझने में हेल्प करेंगे.

Why Does Someone Show Up In Your Dreams?

किसी के बारे में सपने देखने का क्या मतलब है, यह समझने के लिए सबसे पहले यह समझना आवश्यक है कि सपने दो अलग-अलग स्तरों पर जानकारी का communicate करते हैं.

इन लेवल को Manifest Content And The Latent Content के आधार पर समझा जा सकता है. Psychological Facts about Dreams of Someone के बारे में जानने से पहले आपको सपनो के बेसिक को जानने की जरूरत है.

Manifest Content: इस तरह के सपनो को आप याद रख पाते है. आपके वर्तमान में जो स्थिति है उसके आधार पर निकट भविष्य के सपने आना इसका हिस्सा है.

एक उदाहरण के लिए सपने में आपके रोमांटिक पार्टनर के साथ झगड़ा होना क्यों की वर्तमान में आप दोनों के बीच मतभेद चल रहा है.

यहाँ आपका अवचेतन मन वर्तमान की घटनाओं के परिणाम के तौर पर आपका ध्यान ले जाता है ताकि आप अपने वर्तमान में चल रही प्रॉब्लम को अच्छे से समझे और समाधान कर सके.

The Latent Content इस लेवल में आपके सपने आपका ध्यान उन कमियों की तरफ ले जाते है जिनसे आप गुजर रहे है.

अगर आपको किसी ऐसे दोस्त से मिलने का सपना आ रहा है जिससे आप बरसो से नहीं मिले है तो वो उसकी कमी को दर्शाता है जिसे आप अपने डेली रूटीन में कही न कही इग्नोर कर रहे है.

ऐसे में आपको बेहतर समझने के लिए इन 10 common Psychological Facts about Dreams of Someone के बारे में जान लेना चाहिए.

सपनो में उन लोगो को देखना जिन्हें आप जानते है लेकिन याद नहीं रहता है

dreaming about someone you dont know

You Can Dream About Someone You Know but Don’t Remember Seeing. आप किसी ऐसे व्यक्ति का सपना देख सकते है जिन्हें आप हाल में मिले नहीं है. आपको ये याद नहीं रहता है की आप उनसे हाल में कहाँ मिले है.

असल में सपने और कुछ नहीं आपकी यादो का परिणाम है जिन्हें आप तस्वीर के जरिये स्टोर करते है और उन्हें मिलाकर सपने देखे जाते है.

ऐसे कई Psychological Facts about Dreams of Someone You may don’t know है जिन्हें आप बिना वजह के नहीं देखते है.

तो लॉजिक देखा जाए तो किसी व्यक्ति के बारे में सपने देखने से पहले ही आपके दिमाग में उनसे जुड़ी कुछ यादे या तस्वीरे होते है फिर चाहे वो आपको याद हो या ना हो.

Read : दो लोगो के बीच का चुम्बकीय आकर्षण जब यूनिवर्स खुद आपको सबसे खास व्यक्ति से जोड़ता है

हिंसक पल को देखना आपके मेंटल डिसऑर्डर को दर्शाता है

किसी व्यक्ति से जुड़े सपने देखना और उसमे हिंसा करना आपके मेंटल डिसऑर्डर को दर्शाता है.

आमतौर पर देखा जाता है की सपनो में हिंसा करना या फिर किसी ऐसे को मारना जिसे हम असल जिंदगी में नफरत करते है ये दर्शाता है की आपके मन में कही न कही किसी तरह का विकार है.

ऐसा माना जाता है की आपको क्षणिक सुख का अहसास करवाने के लिए आपका अवचेतन मन आपको ऐसे सपने दिखाता है जिन्हें आप रियल लाइफ में पूरा नहीं कर सकते है.

Psychological Facts about Dreams of Someone you love के अनुसार जिन्हें आप असल लाइफ में अपना नहीं बना पाते है अक्सर सपने में वो आपके पार्टनर होते है.

अगर आपको ये परेशान कर रहा है तो आपको जान लेना चाहिए की ये आपके REM sleep behavior disorder को दर्शाता है जिसकी वजह से Alzheimer’s disease, Parkinson’s disease, and dementia का सामना करना पड़ता है.

सबके सपने कलरफुल नहीं होते है

आपको जानकर हैरानी हो सकती है की दुनिया में ऐसे लोग भी है जिनके सपने कलरफुल नहीं होते है. ये एक ऐसा Psychological Facts about Dreams of Someone है जिसे लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते है.

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है की आपके देखने की क्षमता कितनी तेज है आपको किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े सपने अलग तरह से दिखाई दे सकते है.

दुनियाभर से लिए गए आंकड़ो के अनुसार 12% लोग ऐसे है जिनके सपने में कलर नहीं होता है. 1960 के बाद से इन आंकड़ो में गिरावट को दर्ज किया जा रहा है जो की शायद लोगो का Black and White TV से Color TV पर शिफ्ट होना है.

आप सपनो को कण्ट्रोल नहीं कर सकते है

Lucid Dream को छोड़ दे तो आप सपनो को कण्ट्रोल नहीं कर सकते है. जब आप सोते है तब आपका अवचेतन मन जाग्रत होता है और ये आपके कण्ट्रोल से बाहर होता है. सपनो को कण्ट्रोल करना आपके चेतन मन का हिस्सा है जो की सोने के दौरान संभव नहीं है.

सपने आपके अवचेतन मन की वो गतिविधि है जिस पर कोई कण्ट्रोल नहीं है. आपका अवचेतन मन सपने के जरिये आपको वो डाटा प्रोसेस करता है जो उसके पास होता है और आमतौर पर आप इग्नोर करते आ रहे होते है.

हम कई बार Daydream का अनुभव भी करते है जिसमे हम कुछ पल के लिए अलग होने का अनुभव करते है. इस तरह के Psychological Facts about Dreams of Someone को समझ पाना आसान नहीं है.

Psychology facts about dreams of someone के अनुसार अगर कोई दावा करता है की वो मनचाहे सपने देख सकता है तो ये नॉर्मल सपने नहीं है बल्कि Lucid Dreaming experience है.

सपनो को कुछ हद तक मनचाहा रूप दिया जा सकता है

Romantic Dreams About Someone

ये बात सच है की आप सपनो को कण्ट्रोल नहीं कर सकते है क्यों की सोते समय हमारा चेतन मन यानि Conscious mind एक्टिव नहीं होता है.

अगर सोने से पहले हम किसी के बारे में गहराई से सोचे तो हमारे सपने उस व्यक्ति से जुड़े हो सकते है.

10 interesting Psychological Facts about Dreams of Someone में से एक है सपनों को समझना आसान नहीं है.

देखा जाए तो आपको कभी न कभी ऐसे सपने आये होंगे जहाँ आप सोने से पहले किसी के बारे में सोचते है और आपको उसी से जुड़े सपने आ जाते है.

दुर्भाग्य से हम इन सपनो को मनचाहे तरीके से कण्ट्रोल नहीं कर सकते है लेकिन कुछ हद तक ये निर्धारित किया जा सकता है की आप किस व्यक्ति से जुड़े सपने देखना चाहते है.

फिजिकल तनाव या असहजता आपको बुरे सपने दिखा सकती है

आप किसी व्यक्ति विशेष से जुड़े सपने देख रहे है तो ये आपके सहजता के स्तर पर प्रभावित होता है. अगर आप किसी जगह पर सहज नहीं होंगे तो आपके सपने डरावने हो सकते है.

ज्यादा ठण्ड वाली जगह सोने पर आपको डरावने सपने आते है ये बात साइकोलॉजिकल प्रमाणित की जा चुकी है. अगर आप सामान्य से ज्यादा ठण्ड या गर्म वातावरण जैसी जगह पर सोते है तब आपको डरावने सपने आने के चांस बढ़ जाते है.

कई बार जब आप असहज कपड़े पहने सो जाते है तब भी आपको बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है. इस तरह के Psychological Facts about Dreams of Someone को लेकर रिसर्च की जा चुकी है और साबित भी किया जा चुका है.

ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए जिस कमरे में आप सोते है उसका वातावरण सहज हो इसका ध्यान रखे और सोते समय कपड़े भी सहज महसूस करवाने वाले होने चाहिए.

ऐसे सपने आना जो आपको बदलाव की जरुरत का अहसास करवाते है

अगर आपके सपने में कोई व्यक्ति आपकी आलोचना करता हुआ दिखाई दे तो इसका एक मतलब ये निकाला जा सकता है की आपको अपने अन्दर बदलाव लाने की आवश्यकता है.

Psychology facts about dreams of someone के अनुसार इस तरह के सपने आना आपकी किसी बुरी आदत से जुड़े होते है जिसमे आपको बदलाव करने की जरुरत होती है.

आपको इस तरह के सपने का दिखाई देना आपके आलोचनात्मक स्वभाव की तरफ इशारा करता है और आपको अपनी आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है.

इसके लिए आप मिरर के सामने खड़े होकर खुद का अवलोकन कर सकते है और उन आदत के बारे में विचार कर सकते है जिसमे आपको बदलाव करने की आवश्यकता है.

किसी को सपने में मारने का मतलब है आपके अन्दर दबा हुआ गुस्सा है

कभी कभार हमें ऐसे सपने आते है जहाँ हम खुद को सपने में किसी को मारते हुए देखते है. इस तरह के सपने आना आपके मन में दबे हुए गुस्से को दर्शाता है. आपने Fantasy dream के बारे में सुना होगा ये Psychological Facts about Dreams of Someone में से एक है.

जब आप रियल लाइफ में किसी का सामना नहीं कर पाते है या फिर खुलकर विरोध नहीं कर पाते है तब आपका अवचेतन मन सपने के जरिये आपके मन की दबी हुई भावनाओ को उजागर करता है.

किसी व्यक्ति के लिए आपकी नफरत इस कदर बढती जाती है की आप सपने में खुद को उन पर हावी होता हुआ देखते है जिनका रियल लाइफ में आप सामना नहीं कर पाते है.

ये सब भावनाए आपको अवचेतन मन द्वारा अनुभव करवाई जाती है. सपने में किसी का मर्डर करना आपके दबे हुए गुस्से की अंतिम सीमा है.

Read : Lucid Dream Myths we must aware कितना जानते है आप मनचाहे सपनो के बारे में ?

पुरुष और महिलाओं को एक जैसे सपने ना आना

सुनने में रोचक लगा ? पुरुष और महिला का सपने देखने का अनुभव अलग अलग होता है.

उन्हें कभी भी एक जैसे सपने का अनुभव नहीं हो सकता है. ये एक Psychological Facts about Dreams of Someone है जिसे पुरुष और महिला के मस्तिष्क के अलग अलग स्तर के जरिये समझाया और साबित किया जाता है.

पुरुषों के सपनों में लगभग 70% लोग अन्य पुरुष होते हैं, जबकि महिलाओं के सपनों में लगभग 50% लोग पुरुष होते हैं.

इसकी वजह पुरुष और महिला के मस्तिष्क का इस्तेमाल करने के अलग अलग स्तर पर होना है. महिलाए अपने अनुभव में भावनाओ को शामिल करती है वही पुरुष अपने अनुभव में लॉजिक का इस्तेमाल करते है.

जब हम सो रहे होते हैं तो हमारा दिमाग अधिक सक्रिय होता है

your subconscious mind while dreaming

ज्यादातर लोगो का मानना है की सोने के दौरान हमारा मस्तिष्क निष्क्रिय हो जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. जब आप सोते है तब आपका अवचेतन मस्तिष्क और भी एक्टिव हो जाता है.

आपका अवचेतन मन इस दौरान अलग अलग तरह की एक्टिविटी करता रहता है ऐसे में इसका बिजी होना स्वभाविक है. ऐसे Psychological Facts about Dreams of Someone के बारे में जान ले जो आपके अवचेतन मन को ज्यादा एक्टिव करते है.

चाहे आप अपने एक्स. को लेकर सपने देख रहे हो या फिर सपने में किसी के साथ मुश्किल स्थिति को डील करता हुआ अनुभव करते है ये सब एक्टिविटी आपके सोने के दौरान ज्यादा बढ़ जाती है.

हमारा अवचेतन मन दबी हुई भावनाओ को उजागर करता है जो चेतन मन के जाग्रत होने के दौरान बहुत कम होती है. इसी वजह से सोने के दौरान आप उन सपनो का अनुभव करते है जो आपके मन की दबी हुई भावना होती है.

हम ज्यादातर सपनो को जागने के बाद भूल जाते है

आपके सपने अच्छे या बुरे ये आपके अनुभव पर निर्भर करता है. बात करे Psychological Facts about Dreams of Someone you know की तो सपने देखने के बाद उन्हें याद नहीं रख पाते है.

सपने में किसी को आपके घर में चोरी करते हुए देखना या फिर लम्बे समय बाद आपके क्रश का आपको टेक्स्ट मेसेज आना ये सब आपको अच्छा या बुरा अनुभव करवाते है.

60% लोगो को जागने के बाद सपने याद नहीं रहते है और 90% लोग जागने के बाद अगले दस मिनट में सपने को भूल जाते है.

ऐसी स्थिति में अगर आप अपने सपनो को याद रखना चाहते है तो आपको Dream Journal बनाना चाहिए. उठने के बाद सपनो को लिख लेना आपको उन्हें याद करने में हेल्प करेगा.

50% सपने नकारात्मक होते है

दुखद है लेकिन हमारे द्वारा देखे जाने वाले सपने 50% तक नाकारात्मक होते है. सबसे रोचक Psychological Facts about Dreams of Someone में से एक आपका ऐसे सपने को देखना है क्यों की हमारा ब्रेन उन चीजो के पीछे भागता है जिन्हें करने के लिए मना किया जाता है.

हमारी पूरी लाइफ हमारे आसपास के लोगो के साथ होने वाले अनुभव से जुड़े है और वे सभी अच्छे हो ये जरुरी नहीं है.

इसी आधार पर हम कह सकते है की दूसरो को अपने सपने में देखना आपके लिए सुखद अनुभव हो ऐसा जरुरी नहीं है.

इसके अलावा भी कुछ सपने से जुड़े साइकोलॉजिकल फैक्ट (Psychological Facts about Dreams of Someone) है जिनके बारे में आप जरुर जानना चाहोगे.

Meaning Behind Dreams about Someone

  • सपने में किसी एक्स को देखना ये दर्शाता है की आपकी लाइफ कही न कही किसी तरह की दुविधा है. ये एक ऐसा Psychological Facts about Dreams of Someone जिसे आप चाहकर भी इग्नोर नहीं कर सकते है.
  • किसी व्यक्ति से जुड़े सपने देखने का ये मतलब नहीं है की उन्हें भी आपसे जुड़े सपने आ रहे हो. ये एक अपवाद है लेकिन मजबूत मानसिकता वाले लोगो के सपने आप देख सकते है क्यों की वे चाहते है लेकिन आप उनके सपने में नहीं होते है.
  • हम अपने लाइफ में क्लोज लोगो से जुड़े सपने कभी कभार ही देखते है.
  • अंधे लोग भी सपने देखते है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.
  • आपके सपने आपको देजा वू का अनुभव करवा सकते है. इस तरह का Psychological Facts about Dreams of Someone आपको भ्रम का अनुभव करवाता है.
  • आप उन लोगो से जुड़े सपने देख सकते है जिन्हें आप रियल लाइफ में कभी मिले भी नहीं है.
  • सपने में घुसपेठियो का होना दर्शाता है की आपके अंदर तनाव है जिससे मुक्त होने की जरुरत है.
  • सोने से ठीक पहले किसी के बारे में सोचने से आप उनसे जुड़े सपने देख सकते है.
  • किसी को अपने सपने में देखने का मतलब ये भी है की हम उनके जरिये समस्या को समाधान कर सकते है. ये एक ऐसा Psychological Facts about Dreams of Someone जो आपको किसी soulmate से जोड़ता है.
  • सपने में किसी का प्रेग्नेट होते हुए देखना इस बात की ओर इशारा करता है की आपको अपने आप को सही तरीके से एक्सप्रेस करने की जरुरत है.
  • सपने में खुद के बालो को कटते हुए देखना इस बात की तरफ इशारा करता है की आप अपने प्रिय वस्तु पर से कण्ट्रोल खोते जा रहे है.
  • सपने मे दूसरे व्यक्ति को खुद को पिटते हुए देखने का मतलब है की आप ऐसा कुछ कर रहे है जो आपको नुकसान पहुंचा रहा है.

इस बात को नकारा नहीं जा सकता है की Psychology Facts About Dreams Of Someone के अलग अलग मतलब निकाले जा सकते है. जो सपने आप देख रहे है उसी तरह के सपने कोई और भी देख सकता है लेकिन उसके लिए उस सपने का अलग मतलब निकाला जा सकता है.

हम सबके अनुभव एक जैसे नहीं होते है इसलिए एक ही सपने के अलग अलग मतलब हो सकते है.

Read : Lucid dream reality checks techniques – क्या होता है जब कोई सपनों में ही कैद हो कर रह जाता है ?

Amazing Psychological Facts about Dreams of Someone Final Conclusion

दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम नींद लेते है तब सपने देखना प्राकृतिक क्रिया है. पूरे दिन हम ऐसी कुछ एक्टिविटी से गुजरते है जिन पर ध्यान देना जरुरी होता है लेकिन, हम उन्हें इग्नोर कर देते है.

सपने हमें ऐसी ही एक्टिविटी को समझने में हेल्प करते है. इसके अलावा सपने के दौरान वर्तमान में जिन प्रॉब्लम को हम इग्नोर करते है उन्हें भी हम भविष्य के परिणाम के रूप में अनुभव कर पाते है.

सपनो में एक ही तरह के सपने को बार बार देखने का मतलब है की आप अपनी डेली लाइफ में कुछ महत्वपूर्ण चीजो को इग्नोर कर रहे है.

इस आर्टिकल में शेयर किये गए 10 amazing and interesting psychological facts about dreams of someone के बारे में पढ़कर आपको कैसा लगा हमें कमेंट में बताना ना भूले.

Spiritual Shine
Spiritual Shinehttps://spiritualshine.com
ब्लॉग पर आपका स्वागत है. यहाँ आप त्राटक मैडिटेशन वशीकरण और काले जादू के साथ साथ पारलौकिक रहस्य के बारे में पढ़ सकते है. हमारी कोशिश रहती है की आपको कुछ नया और रोचक जानने को मिले.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Category

Most Popular